Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत के अनिल कोठारी ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल किया सातवां स्थान। भारत सरकार में बने वैज्ञानिक।

लोहाघाट:28 जून से होगा पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पोलियो बूथों के साथ-साथ घर-घर पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप।

लोहाघाट से सोना चांदी लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार। बांग्लादेश भागने की फिराक मे

चंपावत:कांग्रेस का छात्रों की गूंज अभियान। वीडियो प्रोजेक्शन का सफल आयोजन

लोहाघाट:नाकोट के पटोली में घर मे घुसे गुलदार का वन विभाग ने किया रेस्क्यू। ट्रेंकुलाइज किया गुलदार।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा का लोहाघाट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत 

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 19, 2024
केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा का लोहाघाट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत केंद्र सरकार मे मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र लोहाघाट चंपावत पहुँचे मंत्री अजय टम्टा का भाजपा कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत अभिनंदन किया। क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री भारत सरकार अजय टम्टा का लोहाघाट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओ नें मानेश्वर में ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता मंत्री अजय टम्टा को काफिले के बीच लोहाघाट डाक बंगले तक लाए डाक बंगले में हुए स्वागत कार्यक्रम में अजय टम्टा नें लगातार तीसरी बार विजयी बनाने पर क्षेत्रीय जनता और मंत्रिमंडल मे स्थान देने पर प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी का आभार जताया l उन्होंने कहा इस बार उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों को सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा तथा टनकपुर जोलजीबी मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा उन्होंने बताया ऑल वेदर रोड को आदि कैलाश तक पहुंचा दिया गया है जिसका लाभ आज देश की जनता को मिल रहा है तथा सुरक्षा की दृष्टि से भी इस सड़क के बनने से देश मजबूत हुआ है और प्रधानमंत्री मोदी के आदि कैलाश यात्रा के बाद बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री भारत सरकार अजय टम्टा नें स्वागत कार्यक्रम मे भाजपा कार्यकर्ताओ के अलावा क्षेत्र की जनता से मिलें अपार सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया l     [caption id="attachment_21855" align="alignnone" width="300"]
उन्होंनें कहा केंद्रीय मंत्रिमंडल मे जो उन्हें दायित्व दिया गया हैं उसका वो पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पालन करेंगे l उन्होंने कहा उनकी पहली प्राथमिकता अपनी लोक सभा तथा प्रदेश में अधिक से अधिक विकास कार्य करना है पिछले कार्यकाल में जो कार्य अधूरे रह गए थे उन्हें इस बार पूरा किया जाएगा इसके बाद मंत्री शहीद कृष्णानंद जोशी के घर सिरीगैर पहुंचे उनके परिजनो को सांत्वना दी वही भाजपा कार्यकर्ताओं मे मंत्री के स्वागत की होड़ मची रही इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मला मेहरा, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, मोहित पाठक ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल,सुमन लता,[/caption] निर्मला अधिकारी गोविंद वर्मा ,सतीश पांडे ,राजू गढ़कोटी ,बहादुर सिंह फर्त्याल ,राजू बिष्ट, सतीश खर्कवाल, योगेश मेहता, दीपक जोशी,भुवन बहादुर ,दीपक शाह गंगा ,पाटनी, जीवन गहतोरी, गिरीश कुवर, कुलदीप देव, गोपू सामंत,रमेश पांडे, सचिन जोशी, मयंक पुनेठा, महेश बोहरा, नवीन बोहरा , मनीष देव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

जरूरी खबरें