Monday 9th of February 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री धामी ने की कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा

लोहाघाट:स्मृतियों से संवाद कराएगा जीआईसी लोहाघाट का पुरातन छात्र सम्मेलन-शशांक पाण्डेय

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में आपरेशन थिएटर का निर्माण कार्य शुरू।

चंपावत:अग्निवीर भर्ती रैली की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

चंपावत:92 फरियादें पहुँचीं जनता मिलन में, जिलाधिकारी के त्वरित निस्तारण के निर्देश

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट : कोली ढेक में"जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार" कार्यक्रम में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री ।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 17, 2026

लोहाघाट : कोली ढेक में"जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार" कार्यक्रम में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री ।

मंत्री रेखा आर्या ने किया जन समस्याओं का समाधान जनपद चंपावत में शनिवार को लोहाघाट के कोली ढेक में झील परिसर मे आयोजित "जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार" कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जन समस्याओं का समाधान किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से जानकारी तथा बाल विकास विभाग के द्वारा आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में भी कैबिनेट मंत्री के द्वारा प्रतिभाग कर नोनिहालों को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए केक खिलाया।कार्यक्रम में अपनी अपनी समस्याएं लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने सड़क बनवाने, फसलों की सुरक्षा के लिए तार बाड लगाने, अटल आवास, पेयजल सप्लाई नियमित करने, राशन कार्ड , आधार कार्ड व अन्य सरकारी दस्तावेज बनवाने, पैदल मार्ग बनवाने और खेल मैदान बनवाने जैसी समस्याएं व मांगे उठाई। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कार्यक्रम में मौजूद सभी विभागों के जिला स्तर के अधिकारियों से इन समस्याओं पर जवाब तलब किया और मौके पर ही उनके निस्तारण के निर्देश दिए शिविर में कुल 72 समस्याओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश के दूरस्थ गांवो में भी विकास की धारा को प्रवाहित करने के लिए प्रयासरत है । उन्होंने कहा कि इस तरह के जनसुनवाई कार्यक्रम पहले जिला और ब्लॉक स्तर या विधानसभा स्तर पर आयोजित होते थे लेकिन अब न्याय पंचायत के स्तर पर इस तरह की सुनवाई से समस्याओं के समाधान में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से विकास की राजनीति करती आई है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत भी है। कार्यक्रम के दौरान पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं की सहायता राशि के चेक और महालक्ष्मी किट भी प्रदान की गई तथा श्रम कार्ड का वितरण व जरूरतमंदों को कंबल दिए गए। कैबिनेट मंत्री ने जिलाधिकारी चंपावत के कार्यों की सराहना करते हुए का जिला अधिकारी के द्वारा प्रत्येक सप्ताह जन मिलन कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जा रहा है जो एक सराहनीय प्रयास है ।इस दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चंपावत पुलिस के कार्यों की सराहना कैबिनेट मंत्री के द्वारा की गई कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया का रहा।इस अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री श्याम नारायण पांडे, जिलाधिकारी मनीष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, ब्लॉक प्रमुख लोहाघाट महेंद्र ढेक, बाराकोट सीमा आर्य, पूर्व प्रमुख विनीता फर्त्याल, सूरज कुमार,ग्राम प्रधान अलका ढेक चंद्रशेखर बगौली, सुभाष बगौली, गिरीश कुवर, लोहित खोलिया सहित कई भाजपा नेता ,अधिकारी व क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

जरूरी खबरें