रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।
Laxman Singh Bisht
Mon, Aug 10, 2026
बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट में आज सोमवार शाम को एक बड़ा हादसा उस समय होने से बाल बाल बच गया जब लोहाघाट के रोडवेज बस अड्डे के पास खड़ा एक खराब कैंटर बिना चालक के अचानक राष्ट्रीय राजमार्ग में पीछे की ओर तेजी से लुढ़क गया। कैंटर को लुढ़कते देख चालक दौड़ते हुए कैंटर के केबिन में चढ़ा और किसी तरह ढलान में लुढ़क रहे कैंटर को काबू किया पर इस दौरान कैंटर रोडवेज बस अड्डे की रेलिंग से जा टकराया जिससे रेलिंग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग में कोई वाहन या राहगीर कैंटर की चपेट में नहीं आया अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था इस दौरान वहां पर भगदड़ मच गई। कैंटर चालक ने बताया आज सुबह रोडवेज बस अड्डा लोहाघाट के पास उनका कैंटर खराब हो गया था शाम को मैकेनिक के द्वारा कैंटर को ठीक किया जा रहा था तभी अचानक से कैंटर ढलान में पीछे की ओर तेजी से लुढ़क गया हालांकि चालक के द्वारा ओट लगाई गई थी। प्रत्यक्ष दर्शियों ने कहा बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।