Friday 19th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बंतोली में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार दो लोगों की मौत तीन गंभीर रूप से घायल। जिंदा जला वाहन स्वामी

लोहाघाट के चर्चित चालक अपमान प्रकरण में अंतिम आरोपी गिरफ्तार। थाने में किया सरेंडर

लोहाघाट महाविद्यालय की भूगोल की दो छात्राओं मीनाक्षी व भावना को गोल्ड मेडल

लोहाघाट:कार्य के चलते 19 जून को फोर्ती, बनगांव व मीना बाजार मे विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

लालकुआं में मॉर्निंग वॉक को जा रहे व्यक्ति को लंगूर ने मारी जोरदार टक्कर मौत।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बंतोली में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार दो लोगों की मौत तीन गंभीर रूप से घायल। जिंदा जला वाहन स्वामी

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 19, 2026

बंतोली में 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार दो लोगों की मौत तीन गंभीर रूप से घायल। जिंदा जला वाहन स्वामी

वाहन में लगी भीषण आग जिंदा जला वाहन स्वामी।

डीएम के निर्देश पर घायलों के लिए की जा रही है एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था।

एडीएम व एसडीएम मौके पर दुर्घटना का लिया जायजा

हल्द्वानी से जौरासी जा रही थी टाटा पंच 4 जून को खरीदी थी कार।

आज सुबह सीआरपीएफ जवान बलदेव कुमार अपनी पत्नी दो बच्चों व अपने जेठू राजेंद्र कुमार के साथ हल्द्वानी से अपने गांव जौरासी की और हंसी खुशी जा रहे थे। लोहाघाट घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे के लगभग उनकी कार बंतोली के पास अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में जहां दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है तो एक महिला सहित दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है। सूचना पर अपर जिला अधिकारी चंपावत के0एन 0गोस्वामीएसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर, पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थानीय युवाओं के साथ मिलकर कठिन रेस्क्यू अभियान चलाया गया। रेस्क्यू अभियान में स्थानीय युवाओं की भूमिका बेहद सराहनीय रही। अपनी जान जोखिम में डालकर 500 मीटर गहरी खाई में उतरकर घायलों की जान बचाई गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में आग लग गई जिसमें वाहन स्वामी बलदेव कुमार की जिंदा जलने से मौत हो गई तथा वाहन चला रहे राजेंद्र कुमार भी दुर्घटना में मारे गए। महिला व दो बच्चे वाहन से बाहर छटक गए जिस कारण उनकी जान बच गई ।एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने बताया दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस व फायर टीम मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को निकाल कर 108 के माध्यम से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है उन्होंने बताया गंभीर रूप से घायलों के लिए डीएम चंपावत के निर्देश पर एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की जा रही है। दुर्घटना में बलदेव कुमार और राजेंद्र कुमार की मौके पर मौत हो गई है तो वही बलदेव कुमार की पत्नी नीतू व दो बच्चे आरव व अक्षिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा काफी दर्दनाक था। प्रभारी थाना अध्यक्ष कुंदन सिंह बोरा ने बताया पुलिस ने दोनों सवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तो वही दुर्घटना में घायल बलदेव कुमार के शव को कटर की मदद से बाहर निकाल गया लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया तीनों घायलों की स्थिति गंभीर है उनका उपचार चल रहा है।रेस्क्यू अभियान में मनोज फर्त्याल, कमल, विपिन रावल , योगेश भीड़ापानी नैनीताल, राजकीय शिक्षक संघ अध्यक्ष जगदीश सिंह अधिकारी,खंड विकास अधिकारी अवनीश कुमार उपाध्याय, पंचदेव पांडे,ग्राम प्रधान बंतोली नारायण सिंह फर्त्याल, पीयूष, साहिल,दीपक, चंचल सिंह ,रमेश सिंह, त्रिलोक सिंह राजस्व उप निरीक्षक नीरज कुमार,पीआरडी ओम प्रकाश ,वीरेंद्र मेहता, एडिशनल एसआई लाल सिंह अधिकारी, हेड कांस्टेबल हेमंत लूंठी , पवन भट्ट, मोहन जुकरिया, विजय रजवार, रिक्रूट कांस्टेबल विजेंद्र, गोताखोर गगन, एडिशनल एसआई धर्मेंद्र प्रसाद, हेड कांस्टेबल दीवान राम टम्टा,, हेड कांस्टेबल मोहन मर्तोलिया, होमगार्ड नारायण दत्त के अलावा एसडीआरएफ की प्रभारी सुनील जोशी लीडिंग फायरमैन कुंदन सिंह फायरमैन गोविंद मनराल अनवर अली राजेंद्र जोशी, हिमांशु कुमार पारस वर्मा प्रियंका बिष्ट आदि शामिल रहे। रेस्क्यू अभियान मे सबसे पहले मनोज फर्त्याल, राजकीय शिक्षक संघ अध्यक्ष जगदीश अधिकारी, पंचदेव पांडे, कमल, बिपिन पांडे, बोतड़ी निवासी बिपिन रावल, भीड़ापानी निवासी योगेश, ग्राम प्रधान बंतोली नारायण फर्त्याल आदि गहरी खाई मे उतरे। छात्र नेता साहिल अधिकारी के द्वारा 112 को दुर्घटना की सूचना दी गई।

जरूरी खबरें