Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पाले में रपटी कार क्रस बैरियर से टकराई एक चोटिल एयरबैग खुलने से बाल बाल बचे कार सवार

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 22, 2026

पाले में रपटी कार एक चोटिल एयरबैग खुलने से बाल बाल बचे कार सवार लोहाघाट घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में आज गुरुवार सुबह 8:30 के लगभग खटीमा से पिथौरागढ़ की ओर जा रही कार UP 25CJ 2002 बापरु से कुछ आगे सड़क में पड़े पाले में रपट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पाले में फिसलती कार क्रैश बैरियर से जा टकराई। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता सैंडी बोहरा ने बताया कार के क्रश बैरियर से टकराने से कार के एयरबैग खुल गए जिससे कार सवार मामूली रूप से चोटिल हुए है। सैंडी ने बताया क्रश बैरियर से टकराने से कार सड़क में ही रुक गई अन्यथा हादसा बड़ा हो सकता था। उन्होंने बताया आजकल बापरु क्षेत्र में सड़क में अत्यधिक मात्रा में पाला पड़ रहा है। उन्होंने समस्त वाहन चालकों से इस क्षेत्र में सावधानी पूर्वक वाहन चलाने की अपील की है। मालूम हो बापरु क्षेत्र में पूर्व में पाले में रपटने से कई बड़ी वाहन दुर्घटनाएं हो चुकी है। लोगों ने कहा इस पाला ग्रस्त क्षेत्र में रोज नमक व चूना छिड़काव की आवश्यकता है। कार में महिला व पुरुष सवार थे। एनएच के अधिशासी अभियंता दीपक जोशी ने बताया इस क्षेत्र में रोज चुने का छिड़काव किया जा रहा है उन्होंने वाहन चालकों से सावधानी से वाहन चलाने की अपील की है।

जरूरी खबरें