Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

सूचना

: लोहाघाट:100 वर्ष के हुए शिक्षक मोती सिंह मेहता हर्षोल्लास से मनाया जन्मदिन।

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 17, 2025
100 वर्ष के हुए शिक्षक मोती सिंह मेहता हर्षोल्लास से मनाया जन्मदिन। लोहाघाट के रेगड़ू क्षेत्र के वयोवृद्ध सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक श्री मोती सिंह मेहता द्वारा अपने 100 वें वर्ष में प्रवेश करने पर वृहद रूप से चाक रेगड़ू में जन्मोत्सव मनाया। जीवन पर्यन्त सादगी,ईमानदारी, कर्मठता, निष्पक्षता, निर्व्यसनी जीवन, सत्यनिष्ठता, पारदर्शिता, कर्तव्यनिष्ठा, स्पष्टवादिता से उन्होंने जनपद के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षण एवं समाज सुधार के कई कार्य किए। 16 मार्च 1926 को जन्मे श्री मेहता ने 2 मई सन् 1944 से प्रा0 वि0 कर्णकरायत ( लोहाघाट),चमदेवल, रेगड़ू, खेतीखान, सिप्टी संदर्क, दुबड़ मंच, जू0 हा0 चम्पावत, कोठेरा ( बाराकोट) , सील बरूड़ी, चामी, जू0 हा0 चौमेल, विविल,खतेड़ा, मडलक,बापरू, जानकीधार में शिक्षण कार्य किया। 44 वर्ष की सेवा पश्चात प्रधानाध्यापक जू0 हा0 जानकीधार से 30 जून 1988 को सेवानिवृत्त हुए।तत्पश्चात क्षेत्र वासियों के कहने पर 1988 से 1996 ग्राम प्रधान ग्राम सभा आगर का दायित्व निर्वहन किया। पूर्व में मालगुजारी कार्य, बन पंचायत गठन, रामलीला कमेटी रेगड़ू ,ग्राम विकास कमेटी चाक गठन कर ग्राम सुधार के कई कार्य किए गए। क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत बने श्री मेहता संतुलित आहार,मिलनसार व्यवहार रखते है वे अभी भी नियमित 5 किलोमीटर पैदल चलते है।जन्मदिन कार्यक्रम में उनके सुपुत्र आनन्द सिंह मेहता, लक्ष्मण सिंह मेहता,शिव मंदिर निर्माण कमेटी रेगड़ू के बासुदेव ओली, गोविंद मेहता, खुशाल मेहता, कुंदन सिंह, कैप्टेन लक्ष्मण सिंह मेहता, प्रकाश करायत ,गिरीश सिंह मेहता, मोहन ढेक सहित रेगडू के कई जन उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्रामीणों ने सहभोज कर बुजुर्ग मेहता के स्वस्थ, सुखी,रहने की कामना के साथ बुजुर्ग मेहता से आशीर्वाद प्राप्त किया।

जरूरी खबरें