रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:अक्षत प्रकरण में मुख्य अभियंता ने अधिशासी अभियंता से मांगा स्पष्टीकरण
Laxman Singh Bisht
Fri, May 16, 2025
पत्र प्राप्ति के तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण न देने पर कार्रवाई की दी चेतावनी।
एनएच कार्यालय लोहाघाट से अपर सहायक अभियंता जयप्रकाश की सेवा पुस्तिका गायब होने पर अधिशासी अभियंता एनएच आशुतोष कुमार के द्वारा खंड में कार्यरत समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों से देवी आस्था को आधार बनाते हुए सभी से अपने-अपने घरों से दो मुट्ठी अक्षत (चावल) लाकर मंदिर में डालने के आदेश लिखित में पारित किए गए । जो कि कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन है। यह मामला आज पूरे जिले व प्रदेश में चर्चित रहा ।मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रमुख अभियंता एवं विभागअध्यक्ष राजेश चंद्र ने मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए एनएच के अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार से स्पष्टीकरण मांगा है। कहा देवी आस्था को आधार बनाकर किस उद्देश्य से आपने शासकीय कार्यशाली में लिया गया है। अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए गए हैं इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण पत्र प्राप्ति के तीन दिन के भीतर कार्यालय को उपलब्ध कराए साथ चेतावनी दी गई है समय पर स्पष्टीकरण प्राप्त न होने की स्थिति में कर्मचारी आचरण नियमावली 2002 के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। कुल मिलाकर इस प्रकरण से स्पष्ट हो गया है कि आज भी पर्वतीय क्षेत्र में लोगों का देवी देवताओं में काफी विश्वास है।