Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

भिंगराड़ा:प्रशासन का सहयोग न मिलने से ग्राम प्रधान ने स्वयं के संसाधनों से शुरू कराया नैनीताल बैंक रोड का सुधारीकरण

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:मुख्यमंत्री धामी की लोहाघाट को बड़ी सौगात देवीधुरा-पंचेश्वर मार्ग का होगा सुदृढ़ीकरण,

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 19, 2025

, केंद्रीय सड़क निधि नीति के अंतर्गत स्वीकृतिजनपद चंपावत के लोहाघाट क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। देविधुरा से पंचेश्वर तक की महत्वपूर्ण सड़क अब केंद्रीय सड़क निधि नीति (Central Road Fund Policy) के अंतर्गत सुदृढ़ और डामरीकृत होने जा रही है। यह स्वीकृति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से प्राप्त हुई है।इस 93 किलोमीटर लंबी सड़क के सुदृढ़ीकरण हेतु लगभग ₹43 करोड़ की लागत से कार्य किया जाएगा, जिसमें पूरे मार्ग को बिटुमिनस कंक्रीट से डामरीकरण किया जाएगा, जिससे सड़क की गुणवत्ता और टिकाऊपन में उल्लेखनीय सुधार होगा।अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, लोहाघाट हितेश कांडपाल ने बताया की इस कार्य हेतु तकनीकी निविदाएं 5 अगस्त 2025 को खोली जाएंगी, और सितंबर माह से कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने इसे क्षेत्र के विकास के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह परियोजना लोहाघाट क्षेत्र के नागरिकों के लिए आवागमन, व्यवसाय, पर्यटन और सामाजिक जीवन को नई गति देगी।

जरूरी खबरें