Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत के अनिल कोठारी ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल किया सातवां स्थान। भारत सरकार में बने वैज्ञानिक।

लोहाघाट:28 जून से होगा पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पोलियो बूथों के साथ-साथ घर-घर पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप।

लोहाघाट से सोना चांदी लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार। बांग्लादेश भागने की फिराक मे

चंपावत:कांग्रेस का छात्रों की गूंज अभियान। वीडियो प्रोजेक्शन का सफल आयोजन

लोहाघाट:नाकोट के पटोली में घर मे घुसे गुलदार का वन विभाग ने किया रेस्क्यू। ट्रेंकुलाइज किया गुलदार।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:मुख्यमंत्री घस्यारी योजना को लगा ग्रहण कई महीनो से पशुपालकों को नहीं मिल पा रहा है साईलेज पशुपालक परेशान 

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 20, 2024
पशुपालकों का दर्द सुने सरकार मुख्यमंत्री घस्यारी योजना का लाभ न मिलने से सैकड़ो गांव प्रभावित सरकार द्वारा पशुपालकों को राहत देने व जंगलों को बचाने के लिए मुख्यमंत्री घस्यारी योजना चलाई गई थी जिसमें पशुपालकों को रियायती दरों में पशुओं के लिए चारा उपलब्ध कराया जा रहा था जिसका संचालन सहकारिता विभाग के माध्यम से किया जा रहा था वही चंपावत जिले के लोहाघाट में इस योजना को ग्रहण लग गया है कई महीनो से पशुपालकों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है गुरुवार को लोहाघाट के सुई क्षेत्र के पशुपालक मोहन चंद्र चौबे व अन्य पशुपालकों ने बताया कई महीनो से सहकारी समितियां में पशुपालकों को साइलेज नहीं मिल पा रहा है जिस कारण पशुपालकों को बाजार से दुगने दामों में पशु आहार खरीदना पड़ रहा है चौबे ने बताया उन्होंने बैंक ऋण लेकर पशुपालन किया है लेकिन अब चारे के अभाव में गौशाला में मौजूद पशुओं को पालना काफी मुश्किल हो रहा है बाजार से दुगने दामों में पशु आहार खरीदना पड़ रहा है उन्होंने बताया इस समस्या को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल तथा विभागीय अधिकारियों के सामने शिकायत दर्ज कराई पर अभी तक समस्या का समाधान विभाग द्वारा नहीं किया गया है जिस कारण पूरे क्षेत्र के पशुपालक काफी परेशान है उन्होंने बताया इस बार जंगलों में आग लगने से जंगलों से भी पशुओं को चारा नहीं मिल पा रहा है तथा साईलेज ना मिलने का असर दुग्ध उत्पादन में पड़ा है जिस कारण किसानों की आजीविका प्रभावित हो रही है तथा पशुओं को भरपेट भोजन भी नहीं मिल पा रहा है उन्होंने उन्होंने कहा एक और सरकार पशुपालन को बढ़ावा देने की बात कर रही है वहीं दूसरी ओर पशुपालकों को पशुओं के लिए चारा तक उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है उन्होने मुख्यमंत्री व सहकारिता मंत्री से जल्द पशुपालकों को योजना का लाभ देने की मांग की है वही चांदमारी साधन सहकारी समिति के सचिव महेश बोरा ने बताया साईलेज सप्लाई करने वाली कंपनी के मुताबिक विभाग द्वारा उन्हें सब्सिडी का करोड़ों रुपया अभी तक नहीं दिया गया है जिस कारण उनके द्वारा साइलेज की सप्लाई बंद कर दी है वोहरा ने बताया अधिकारियों की कंपनी से बात चल रही है जल्द समस्या का समाधान कर दिया जाएगा वही महीनो से योजना का लाभ न मिलने से क्षेत्र के पशुपालको में विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश है पशुपालक विभाग से जल्द से जल्द साईलेज उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं मालूम हो लोहाघाट क्षेत्र में पशुपालन किसानो की आजीविका का सबसे बड़ा सहारा है

जरूरी खबरें