Saturday 13th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मीटर शिफ्टिंग कार्य के चलते 13 जून को जीआईसी क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

चंपावत:निर्धारित किराया दरों का पालन करें टैक्सी चालक मनमानी वसूली पर होगी कार्रवाई

बाराकोट:रैगांव में मादा गुलदार का ग्रामीण पर हमला बाल बाल बची जान।तीन शावकों के साथ घूम रही है मादा गुलदार।

सीएम के आदर्श चम्पावत में विकास की नई राह पाटी व बाराकोट के 20 दूरस्थ गांवों तक पहुंचेगी सड़क सुविधा

लोहाघाट:दर्जा मंत्री मनोज कालाकोटी का पहली बार लोहाघाट पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:बाल कल्याण समिति चंपावत ने जीआईसी डोबाभागू में छात्र-छात्राओं की करी करियर काउंसलिंग

Laxman Singh Bisht

Fri, Dec 22, 2023
बाल कल्याण समिति चंपावत ने जीआईसी डोबाभागू में छात्र-छात्राओं की करी करियर काउंसलिंग बाल कल्याण समिति एवं बाल संरक्षण, बाल विकास द्वारा ने राजकीय इंटर कॉलेज डोबाभागू में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया.कार्यक्रम का शुभारंभ बाल कल्याण समिति के सदस्य उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी, बाल विकास परियोजना अधिकारी अजय पुनीता शाखा प्रबंधक ग्रामीण बैंक देवेश किरण वर्मा द्वारा किया गया. बाल कल्याण समिति के सदस्य राजू गड़कोटी ने बताया कि बाल कल्याण समिति बाल विकास एवं बाल संरक्षण इकाई द्वारा बालकों के मानसिक एवं बौद्धिक विकास हेतु समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं, करियर काउंसलिंग एवं जन जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को स्वालंबी एवं भविष्य के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही है.इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी अजय पुनेठ द्वारा छात्र छात्राओं से रूबरू होते हुए उनकी अनेक जिज्ञासाओं का समाधान कर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में एवं उनकी तैयारी के संदर्भ में विस्तार पूर्वक छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया. बाल कल्याण समिति के सदस्य राजू गड़कोटी ने विद्यालय के छात्र,छात्राओं को जीवन उपयोगी टिप्स देते हुए कहा कि उन्हें समय रहते हुए अपने लक्ष्य निर्धारित कर लक्ष्य पूर्ति के लिए नियोजित तरीके से कार्य करना प्रारंभ करना चाहिए. उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धा में युवाओं को तकनीकी शिक्षा एवं तकनीकी ज्ञान की तरफ भी अपना रुझान करना कर किसी भी परिस्थिति में नकारात्मक सोच को अपने ऊपर हावी न होने दें. उन्होंने बोर्ड परीक्षार्थियों को पूर्ण मनोयोग से बिना किसी तनाव के अपनी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में लगने का आह्वान किया. इस दौरान श्री गड़कोटी ने युवाओं को नशे से दूर रहने एवं सोशल मीडिया के कम से कम उपयोग के बारे में बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया से जीवन उपयोगी ज्ञान प्राप्त कर उसे आत्मसात करना चाहिए, उन्होंने सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव और दूरगामी परिणामों के बारे में भी बताया. इस दौरान शाखा प्रबंधक ग्रामीण बैंक देवेश द्वारा बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार द्वारा स्वरोजगार हेतु विभिन्न प्रकार से युवाओं का सहयोग किया जा रहा है इस हेतु युवाओं को विभिन्न रोजगार के नए आयाम को स्थापित कर स्वयं को स्वालंबी बनाने हेतु कार्य करना चाहिए एएनएम किरण वर्मा द्वारा छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहते हुए नियमित योग एवं ज्ञान को अपने जीवन में आत्मसात करने का हवन किया . एस आई हरीश प्रसाद द्वारा छात्र छात्राओं को कानूनी जानकारी के साथ-साथ वर्तमान समय में हो रहे विभिन्न प्रकार सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहे फ्रॉड़ों के बारे में बताते हुए युवाओं को जागरूक रहने एवं पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं पुलिस में भर्ती होने के टिप्स दिए. कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के अध्यापक राजकिशोर ओली एवं मनोज गड़कोटी द्वारा किया गया.विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार पांडे द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन हेतु भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने के बारे में बताया.इस दौरान अर्जुन नाथ शोभा गड़कोटी विमला गड़कोटी ज्योति पांडे प्रियदर्शनी चौहान रेखा वर्मा मेनका शाह दीप्ति खर्कवाल रमेश जोशी संजय कुमार योगेश पुनेठा सहित अनेक अभिभावक उपस्थित रहे.

जरूरी खबरें