Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:सीएम धामी ने किमतोली रोसाल सड़क हॉट मिक्स कार्य की दी प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 20, 2026

सीएम धामी ने किमतोली रोसाल सड़क हॉट मिक्स कार्य की दी प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति

11 फरवरी 2024 को लोहाघाट रामलीला मैदान से मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा ।

सीमांत क्षेत्र में खुशी की लहर मुख्यमंत्री का जताया आभार।

भाजपा नेता मोहित पाठक ने आज जानकारी देते हुए बताया लोहाघाट ब्लॉक की सीमांत किमतोली से रौशाल तक दर्जनों गांवों की लाइफ लाइन माने जाने वाली सड़क में हॉट मिक्स के लिए धनराशी अवमुक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीमांत दिगालीचौड रौंसाल क्षेत्र की हजारों की जनसंख्या को नवरात्रियों में शानदार उपहार दिया गया है। पाठक ने कहा सीमांत के जनप्रतिनिधि लंबे समय से इस सड़क में हॉट मिक्स की माँग कर रहे थे।इस सड़क के लिए धनराशी स्वीकृत करने के लिए अपना विशेष योगदान देने के लिए मुख्यमंत्री धामी के दिवस अधिकारी सुभाष चंद्रा और आगणन की तमाम जटिल तकनीकि औपचारिकताओं को पूर्ण करने के लिए अपना विशेष योगदान देने वाले अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग लोहाघाट हितेश कांडपाल तथा जिला अधिकारी को भी क्षेत्र की जनता की ओर से बहुत बहुत धन्यवाद देते हैं।

मोहित पाठक ने बताया बारह करोड़ चौदह लाख पिचहत्तर हजार रुपए की धनराशी स्वीकृत हॉट मिक्स कार्य के लिए स्वीकृत की गई है। जिसकी मुख्यमंत्री पुष्कर से धामी के द्वारा प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दे दी गई है। जिसके लिए वह सीमांत क्षेत्र की हजारों की जनता की ओर से मुख्यमंत्री धामी को धन्यवाद देते हुए उनका आभार जताते हैं। कहा मुख्यमंत्री जो घोषणा करते हैं उनको निभाते हैं। पाठक ने कहा मुख्यमंत्री धामी ने ग्रामीण सड़कों को भी हॉट मिक्स से जोड़ने का काम किया है। जो उनकी सबका साथ सबका विकास वाली सोच को दर्शाता है।

जरूरी खबरें