Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:नगर पालिका में क्यूआर कोड के माध्यम से शिकायत होंगी दर्ज पालिका की नई पहल

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 29, 2026

नगर पालिका में क्यूआर कोड के माध्यम से शिकायत होंगी दर्ज पालिका की नई पहल

नगर पालिका परिषद लोहाघाट द्वारा नगरवासियों की सुविधा और पारदर्शिता को बढ़ाने के उ‌द्देश्य से एक आधुनिक क्यूआर कोड आधारित शिकायत पंजीकरण प्रणाली शुरु कर दी गई है। इस पूरी प्रणाली से नगर की स्वच्छता एवं डिजिटल सेवा सुधार में सक्रिय सुधार आएगा।यह सुविधा प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाने एवं समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने और नागरिकों को सेवाओं से सीधे जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण कदम है। नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में आज आयोजित समीक्षा बैठक में क्यूआर सिस्टम को औपचारिक रूप से त्वरित प्रभाव से लागू कर दिया गया है। अब सभी नागरिक नगर पालिका से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत को अपने मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन करके सीधे दर्ज कर सकेंगे।

शिकायत दर्ज होते ही वह स्वतः नगर पालिका तक पहुंच जाएगी तथा समाधान की पूरी प्रक्रिया होने के पश्चात शिकायतकर्ता को कॉल या एस०एम०एस० के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा।नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा , अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी तथा समस्त सभासदों द्वारा सभी नागरिकों से अपील की है कि वे नई प्रणाली का अधिक से अधिक उपयोग करें और लोहाघाट को स्वच्छ, व्यवस्थित तथा तकनीकी रूप से सक्षम नगर बनाने में योगदान दें।

जरूरी खबरें