Wednesday 25th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

लोहाघाट:02 अप्रैल को लोहाघाट में रोजगार मेला 2 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

: लोहाघाट:डीएलएड प्रशिक्षुओ का सात दिवसीय बेसिक स्काउट मास्टर एंड गाइड कैप्टन शिविर का समापन

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 14, 2024
डीएलएड प्रशिक्षुओ का सात दिवसीय बेसिक स्काउट मास्टर एंड गाइड कैप्टन शिविर का समापन भारत स्काउट गाइड के जिला प्रशिक्षण संस्थान लोहाघाट में चल रहे डीएलएड प्रशिक्षुओ के सात दिवसीय बेसिक स्काउट मास्टर एंड गाइड कैप्टन शिविर का विशेष प्रार्थना सभा एवं ध्वज अवतरण"के साथ समापन हो गया प्रशिक्षण का समापन करते हुए जिला प्रशिक्षण कमिश्नर श्याम दत्त चौबे ने स्काउट गाइड से उनके द्वारा स्काउट की प्रशिक्षण में ली गई समस्त गतिविधियों को अपने दैनिक जीवन में उतार कर समाज को इसका लाभ देने का आवाहन किया एवं शिविर में नियम प्रतिज्ञा टेंट एवं तंबू निर्माण मानचित्र ज्ञान कंपास से दिशाओं का ज्ञान पेट्रोल सिस्टम टोली पायनियरिंग गांठबंधन वाइड गेम आपदा प्रबंधन सामुदायिक कार्य प्राथमिक चिकित्सा अनुमान लगाना बीपी सिक्स हाथों और सीटी के गोपनीय संदेश तथा कैंप फायर आदि की अर्जित ज्ञान से विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भी लाभान्वित करने की अपील की। शिविर का समापन करते हुए जिला कमिश्नर ने आगामी लोकसभा चुनाव में बढ़ चढ़कर भागीदारी करने एवं पोलिंग बूथ में स्वयंसेवक की तरह सहायता करने के साथ मतदान संबंधित प्रतिज्ञा को करवाया।। शिविर के संयोजक प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर अरुण तलनिया ने सभी का आभार व्यक्त किया समापन समारोह के मौके पर जिला गाइड कमिश्नर सुशीला चौबे जिला प्रशिक्षण कमिश्नर जनार्दन गढ़कोटी नमिता जोशी जिला सचिव डीके जोशी डॉक्टर पारुल शर्मा लता आर्या डॉक्टर ए के भाकुनी दलनायक कमल किशोर आदि लोग सम्मिलित थे कार्यक्रम का संचालन जिला काउंसलर शिवराज सिंह तड़ागी ने किया

जरूरी खबरें