Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर :शारदा डूबे दो युवको में से एक का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद, दूसरे की तलाश जारी।

लोहाघाट:मांगों को लेकर बुजुर्ग चेतराम का धरना 29वें दिन भी रहा जारी। 3 जुलाई से करेंगे आमरण अनशन

टनकपुर:शारदा नदी में डूबे युवकों की तलाश जारी सर्च अभियान का जायजा लेने पहुंची एसपी चम्पावत

चंपावत:मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं हेतु मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन जारी, 30 जून अंतिम तिथि

चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने दूर दूर क्षेत्र से आए ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया समाधान।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:ईमानदारी की मिसाल कांस्टेबल हेम मेहरा ऐसा पुलिस कर्मी सबका सैल्यूट पाने का हकदार तो है ही। 

Laxman Singh Bisht

Fri, May 31, 2024
ईमानदारी की मिसाल कांस्टेबल हेम मेहरा ऐसा पुलिस कर्मी सबका सैल्यूट पाने का हकदार तो है ही। लोहाघाट मे बेटी के विवाह के लिए गहने बनाने आई मां यदि कहीं झोला भूल जाती है या उसका पर्स कहीं खो जाता है या स्टेशन में कोई कीमती सामान से भरा झोला भूल जाए तो उस परेशान व्यक्ति की मनोदशा कैसी हो रही होगी? यदि कोई पुलिस वाला सहसा उस सामान को लौटाने आता है तो उस व्यक्ति की खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है। आज के समय में कोई पुलिस वाला ऐसी सहृदयता दिखा रहा हो तो सहसा विश्वास नहीं होता। लेकिन यह सत्य है। लोहाघाट के भीड़भाड़ वाले स्टेशन बाजार में धूल से बचने के लिए मास्क लगाए व काला चश्मा पहने दिनभर डाक बंगला रोड समेत पेट्रोल पंप से लेकर हिटलर मार्केट तक तेज चलते यदि कोई दुबला-पतला पुलिस वाला मिल जाए तो समझ लो कि यह वही लोहाघाट थाने के कांस्टेबल हेम मेहरा है जो न केवल अपने कार्यों से पुलिस की गरिमा व गौरव को ही नहीं बड़ा रहा है बल्कि यातायात पुलिस कर्मी के रूप में वक्त-बे-वक्त इनमें आठ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी निभाने की अभूतपूर्व क्षमता है। वैसे मेहरा का इतना इकबाल है कि यह गलत दिशा में वाहन खड़ा करने पर किसी को बखस्ते नहीं हैं। आए दिनों यह ऑनलाइन वाहनों के चालान कर रहे हैं, लेकिन इनसे कोई इसलिए नहीं उलझता है कि यह कोई गलत कार्य नहीं करते हैं। इनकी दिनभर कितनी दौड़-धूप होती है कि यदि इनके पैरों में मीटर लगा होता तो प्रतिदिन यह 20 किलोमीटर का आंकड़ा पार कर गए होते। का0महरा की सेवाओं को देखते हुए कई बार नागरिकों के अलावा पुलिस महानिदेशक, डीआईजी, पुलिस कप्तान द्वारा सम्मानित किया जा चुके हैं। स्टेशन बाजार में किसी बुजुर्ग, असहाय व्यक्ति या बीमार व्यक्ति को बस में चढ़ाना या उतारना होता है तो इस कार्य को वह अपने लिए सौभाग्य मानते हैं। यहां आने वाले पर्यटकों को गाइड करने में जो शालीनता एवं शिष्टाचार का यह परिचय देते हैं। इसे लोग मॉडल जिले की पुलिस के लिए अच्छा संकेत मानते हैं। भले ही ट्रैफिक व्यवस्था जैसे कार्य में हेम मेहरा ने कभी जेब गरम करने की इच्छा नहीं रखी, लेकिन उन्होंने इतनी दुआएं बटोरकर पुलिस विभाग का माथा ऊंचा किया है। ऐसे पुलिसकर्मी को सेल्यूट मारने में लोगों के हाथ नहीं थकते हैं। चम्पावत पुलिस की शान है कांस्टेबल महरा

जरूरी खबरें