Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:ठेकेदारों की जल जीवन मिशन में किए गए काम के भुगतान की मांग। विभाग पर लगाए उत्पीड़न के आरोप

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 30, 2026

ठेकेदारों की जल जीवन मिशन में किए गए काम के भुगतान की मांग। विभाग पर लगाए उत्पीड़न के आरोप

विभागों पर लगाए उनका मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न करने के गंभीर आरोप।

चंपावत जिले में जल जीवन मिशन की हर घर जल हर घर नल योजना में काम कर रहे ठेकेदारों ने विभाग पर काम करने के बावजूद उनकी पेमेंट न करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। ठेकेदारों ने आरोप लगाते हुए कहा जल संस्थान व जल निगम के द्वारा जल जीवन मिशन योजना के कार्य उनके द्वारा कराए गए थे पर अभी तक उन लोगों का भुगतान नहीं किया गया है 2 साल से उनकी पेमेंट रोकी गई है। ठेकेदारों ने कहा कर्ज लेकर उन्होंने योजना पर कार्य किया 80 से 90% काम पूरा होने के बावजूद विभागों के द्वारा अभी तक उनका भुगतान नहीं किया गया है। जिस कारण उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।ठेकेदार मानसिक व आर्थिक रूप से काफी परेशान है। विभाग जबरन आपत्ति लगाकर उनका भुगतान रोक रहा है। ठेकेदारों ने शासन प्रशासन से मांग की है उनका भुगतान तत्काल कराया जाए। ठेकेदारों ने कहा जनता उन्हें परेशान कर रही है। कुल मिलाकर जल जीवन मिशन से जनता के साथ साथ ठेकेदार भी परेशान है।मांग करने में भुवन चौबे,विमल मेहता,गिरीश फर्त्याल,अनिल जोशी,विजय किशोर मेहता व अन्य तमाम ठेकेदार शामिल रहे।

जरूरी खबरें