Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

: लोहाघाट:पूर्व सैनिकों की समस्या के समाधान के लिए गोरखा रेजीमेंट द्वारा निकाली जा रही साइकिल यात्रा पहुंची लोहाघाट 

Laxman Singh Bisht

Sun, Sep 29, 2024
पूर्व सैनिकों की समस्या के समाधान के लिए गोरखा रेजीमेंट द्वारा निकाली जा रही साइकिल यात्रा पहुंची लोहाघाट 11 गोरखा रेजिमेंट पिथौरागढ की ओर से पूर्व सैनिकों की समस्या के समाधान के लिए कमांड लेफ्टिनेंट अभिषेक द्विवेदी के नेतृत्व में पिथौरागढ़ से लेकर रुद्रपुर तक साइकिल यात्रा की जा रही है। रविवार को गोरखा रेजीमेंट की साइकिल यात्रा लोहाघाट पहुंची जहां पूर्व सैनिक विश्रामगृह व रैन बसेरे में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें लोहाघाट क्षेत्र के पूर्व सैनिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे साइकिल यात्रा में आए गोरखा रेजीमेंट के अधिकारियों व जवानों ने सभी पूर्व सैनिकों से उनकी पेंशन संबंधी व अन्य समस्याओं को पूछा तथा समस्याओं पर ठोस कार्यवाही का आश्वासन दिया लेफ्टिनेंट अभिषेक द्विवेदी ने बताया साइकिल यात्रा का उद्देश्य जगह-जगह पूर्व सैनिकों से उनकी समस्याओं को पूछ उनका समाधान करना है उन्होंने बताया साइकिल यात्रा के दौरान पिथौरागढ से रुद्रपुर के बीच लोहाघाट, बाराकोट, टनकपुर ,बनबसा स्थानो मे रुक पूर्व सैनिकों से मिल उनकी पेंशन संबंधी व अन्य समस्याओं को पूछा जाएगा साइकिल यात्रा का समापन उधमसिंह मे किया जाएगा इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने अपनी अपनी समस्या बताई कार्यक्रम में पूर्व सैनिक लीग संगठन जिला अध्यक्ष कैप्टन आर एस देव , कैप्टन रघुवीर, मयंक ओली सहित कई पूर्व सैनिक शामिल रहे

जरूरी खबरें