Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:25 साल से डामरीकरण के इंतजार में डनगांव सड़क। दुर्घटना की बनी हुई है संभावना।

Laxman Singh Bisht

Tue, Oct 21, 2025

25 साल से डामरीकरण के इंतजार में डनगांव सड़क। दुर्घटना की बनी हुई है संभावना।

विभागीय लापरवाही का नतीजा भुगत रहे है ग्रामीण।चंपावत जिले की लोहाघाट विधानसभा में ग्रामीण सड़कों के हाल बदहाल है। लोहाघाट विधानसभा की रौसाल लोहाघाट मोटर मार्ग से ग्राम डनगांव को जोड़ने वाली सड़क पिछले 25 सालों से डामरीकरण के इंतजार में है । किसान नेता मोहन चंद्र पांडे के द्वारा बताया गया एक कि.मी. सड़क को 25 साल पहले लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के द्बारा बनवाया गया था। जिसमें आज तक डामरीकरण नही हुआ है। पांडे ने कहा कई बार विभाग और प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया पर किसी ने संज्ञान नहीं लिया। पांडे ने कहा विभाग का हर बार एक ही जबाब होता है शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। पांडे ने बताया आज से 15 साल पहले तत्कालीन भाजपा विधायक पूरन फर्त्याल द्वारा विधायक निधि से उसके आगे 01 किलोमीटर रोड काटकर गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने का काम किया गया। उन्होंने कहा जब बरसात या अन्य कारणों से रोड बंद होती है तो विभाग अपनी एक किलोमीटर रोड तक ही मशीन भेज कर सड़क को खुलवाने का कार्य करता है ।बाकि बची हुई एक किलोमीटर विधायक निधि वाली सड़क को ग्रामीण अपने खर्चे से खुलवाते हैं। किसान नेता मोहन चंद्र पांडे व ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग लोहाघाट और प्रशासन से इस सड़क मे डामरीकरण करने तथा विधायक निधि से कटी सड़क को अपने अधीन लेने की मांग की है।पांडे ने बताया पूरी सड़क बदहाल हालात में पड़ी हुई है जिस कारण सड़क में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ चुका है ग्रामीण जान हथेली में रख इसमें यात्रा करने को मजबूर है। पांडे ने कहा 25 साल से सड़क में डामरीकरण का न होना ग्रामीणों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ तथा विभागीय लापरवाही है।

जरूरी खबरें