Friday 15th of May 2026

ब्रेकिंग

पाटी:बदहाल हालात में गड़यूडा सड़क दुर्घटना को दे रही दावत ग्रामीणों की प्रशासन से सुधार की मांग।

बनबसा:30.45 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार चंपावत पुलिस ने नशा तस्करो पर कसा शिकंजा

चंपावत:खेतीखान पार गोशनी सड़क पर स्कबर में बना गड्डा दुर्घटनाओं को दे रहा दावत

लोहाघाट:लीसा डिपो में पलटा मुर्गियों से भरा वाहन चालक व पत्नी चोटिल कई मुर्गियों की मौत।

रुड़की:यूसीसी लागू होने के बाद देश में हलाल पर पहला मुकदमा दर्ज पति समेत नौ के खिलाफ मामला दर्ज

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:राज्य स्तरीय कार्यशाला में सामाजिक विज्ञान विषय पर हुआ गहन चिंतन -मनन।

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 19, 2026

राज्य स्तरीय कार्यशाला में सामाजिक विज्ञान विषय पर हुआ गहन चिंतन -मनन।

राज्यभर के शिक्षकों ने शैक्षिक नवाचारों को आपस में किया साझा।

सामाजिक विज्ञान विषय में प्रोजेक्ट कार्य की उपयोगिता पर किया विमर्श।

लोहाघाट। डायट लोहाघाट में आयोजित राज्यस्तरीय सामाजिक विज्ञान कार्यशाला ने शिक्षण जगत में नवाचारों की एक नई दिशा स्थापित की है। लोहाघाट में सम्पन्न तीन दिवसीय यह आयोजन केवल प्रशिक्षण कार्यक्रम मात्र नहीं था, बल्कि शिक्षा में आवश्यक परिवर्तन की ओर बढ़ाया गया एक सशक्त कदम साबित हुआ। प्राचार्य दिनेश सिंह खेतवाल और कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ आरंभ हुए इस कार्यक्रम में राज्यभर से आए शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता की और सामाजिक विज्ञान शिक्षण को अधिक प्रभावी, प्रासंगिक और जीवन-आधारित बनाने के संकल्प के साथ अपनी भागीदारी दर्ज की। जिला समन्वयक डॉ अनिल कुमार मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों और संदर्भरताओं का स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन जनपद सह समन्वयक प्रकाश चन्द्र उपाध्याय ने किया, जिन्होंने प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए शिक्षकों को नवाचारी पद्धतियों की ओर प्रेरित किया। कार्यशाला के दौरान सन्दर्भदाता एवं जिला सह समन्वयक प्रकाश चन्द्र उपाध्याय ने सामाजिक विज्ञान विषय में प्रोजेक्ट कार्य के महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। विषय विशेषज्ञों ने शिक्षकों की सोच को विस्तार देने वाले महत्वपूर्ण बिंदु साझा किए। संदर्भदाता के रूप में डिग्री कॉलेज लोहाघाट से डॉ. सुनील कुमार ने भारतीय ज्ञान परंपरा, डायट बागेश्वर से डॉ. रवि कुमार जोशी ने क्रॉस कटिंग थीम्स, डॉ. कमल गहतोड़ी ने सामाजिक विज्ञान विषय में हो रहे नए नवाचारों तथा डायट पौढ़ी से डॉ प्रमोद नौडियाल ने स्थानीय परिवेश विषय में अपना व्याख्यान दिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ अवनीश शर्मा, कृष्ण सिंह ऐरी, डॉ पारुल शर्मा, दीपक सोराडी, राम बालक मिश्रा, डायट पौढ़ी से डॉ प्रमोद कुमार नौडियाल, डायट बागेश्वर से डॉ रवि कुमार जोशी आदि ने सहयोग किया।

जरूरी खबरें