Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:बाराकोट टैक्सी स्टैंड में मिट्टी डालने से भड़के वाहन चालक प्रशासन से कार्यवाही की मांग।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 27, 2025

बाराकोट टैक्सी स्टैंड में मिट्टी डालने से भड़के वाहन चालक प्रशासन से कार्यवाही की मांग।लोहाघाट के बाराकोट टैक्सी स्टैंड में अज्ञात लोगों के द्वारा निर्माण कार्य की मिट्टी को फेंका जा रहा है ।जिस कारण वाहन चालकों में काफी नाराज गी है ।वाहन चालकों ने कहा स्टैंड में जगह की कमी के चलते जैसे तैसे वह लोग वाहन खड़े करते हैं ।अब ऊपर से अज्ञात लोगों के द्वारा मिट्टी को डंपिंग जोन में न डाल कर स्टैंड के नीचे बहने वाले गधेरे में मिट्टी डाल दी है।काफी मिट्टी स्टैंड में भी पड़ी हुई है मिट्टी डालने से गधेरे का प्रवाह रुकने का खतरा पैदा हो गया है। वाहन चालको ने बताया जिस कारण अब बारिश होने से स्टैंड में कीचड़ होने के साथ-साथ पानी रुक रहा है जिसके चलते वाहन चालकों के साथ-साथ यात्रियों को भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा है ।वाहन चालकों ने प्रशासन से सीसीटीवी की मदद से गधेरे व स्टैंड में मिट्टी फेंकने वाले व्यक्ति का पता लगाकर कार्रवाई तथा स्टैंड से जल निकासी की व्यवस्था तथा स्टैंड में इंटरलॉकिंग टाइल लगाने की मांग की है।

जरूरी खबरें