रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:शिक्षा विभाग के फरमान से भड़के छात्र एसडीएम को दिया ज्ञापन लाइब्रेरी खुलने का समय बढ़ाने की मांग।
Laxman Singh Bisht
शिक्षा विभाग के फरमान से भड़के छात्र एसडीएम को दिया ज्ञापन लाइब्रेरी खुलने का समय बढ़ाने की मांग।
लोहाघाट । रा0उप जिला पुस्तकालय मे क्षेत्र के छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु अध्ययन करते हैं लाइब्रेरी सुबह 4:00 बजे से लेकर 10:00 बजे रात तक संचालित होती है जबकि लाइब्रेरी को 24 घंटे खोलने के निर्देश है ।वहीं शिक्षा विभाग के द्वारा नया फरमान जारी करते हुए लाइब्रेरी को अब सुबह 6:00 से रात 10:00 बजे तक खोलने का आदेश जारी किए गए है ।जिससे लाइब्रेरी में अध्यनरत छात्र छात्राएं भड़क गए।शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने लाइब्रेरी के खुलने के समय को बढ़ाने की मांग करते हुए सागर नाथ के नेतृत्व में तहसीलदार लोहाघाट के माध्यम से एसडीएम लोहाघाट को ज्ञापन दिया और लाइब्रेरी को पूर्व की भांति खोलने की मांग की। छात्र-छात्राओं ने कहा लाइब्रेरी खुलने का समय घटने से पढ़ाई में व्यवधान होने के साथ-साथ लाइब्रेरी में बैठने की दिक्कतें आएंगी तथा एकदम से भीड़ बढ़ेगी।
जिससे छात्र छात्रों की पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न होगा।छात्र-छात्राओं ने एसडीएम लोहाघाट से लाइब्रेरी को सुबह 4:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक खोलने की मांग की है । ज्ञापन देने में जयप्रकाश भट्ट, नेहा विश्वकर्मा सरोज भट्ट ,गोकुल कुमार ,हिमांशु गिरी ,भावना धोनी, दीपिका जोशी ,प्रेम प्रकाश भट्ट, आशा पचौली ,सुरेश तिवारी ,अमित तिवारी, रमेश सिंह ,दीपांशु जोशी, प्रमोद भट्ट सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*