Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अमरनाथ यात्रा ड्यूटी के दौरान आईटीबीपी जवान मनोज अटवाल शहीद 7 माह के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

चंपावत:मुख्यमंत्री ने चंपावत को दी 124 करोड़ की सौगात। एमआरआई मशीन व कॉर्बेट ट्रेल का किया शुभारंभ

बाराकोट:मौलानी में गुलदार का हमला ग्रामीण की बकरी को उतारा मौत के घाट।

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:कमर्शियल सिलेंडर के दामों में वृद्धि का विरोध लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का प्रदर्शन।

Laxman Singh Bisht

Tue, May 5, 2026

कमर्शियल सिलेंडर के दामों में वृद्धि का विरोध लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का प्रदर्शन।

लोहाघाट।सरकार के द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडरो में बेहताशा वृद्धि का अब लोहाघाट में भी कड़ा विरोध होने लगा है। आज मंगलवार को लोहाघाट विकास संघर्ष समिति व महिलाओं ने समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी वृद्धि पर आक्रोश जताते हुए गैस के दामों में कमी करने की मांग को लेकर लोहाघाट के रामलीला मैदान में जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा व संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता ने कहा सरकार के द्वारा 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर के 900 रुपए से अधिक तथा 5 किलो के सिलेंडर में 200 रूपये से अधिक की वृद्धि कर दी है। जिस कारण लोहाघाट नगर के स्ट्रीट फूड व्यापारी, होटल व्यवसाइ तथा मिठाई विक्रेता काफी परेशान है।

लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने आरोप लगाते हुए कहा गैस के दामों की बढ़ोतरी के बावजूद भी व्यापारियों को प्रचुर मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं जिस कारण व्यापारी वर्ग काफी परेशान है। उन्होंने कहा कमर्शियल सिलेंडर के दामों में वृद्धि से आम जनता में महंगाई की मार पड़ेगी। व्यापारी अपने उत्पादों का दाम बढ़ाने को मजबूर है। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने कहा वह सरकार के इस कदम का कड़ा विरोध करती है तथा सरकार से जनहित को देखते हुए कमर्शियल गैस के सिलेंडरो के दामों में कमी करने तथा व्यापारियों व जनता को प्रचुर मात्रा में गैस उपलब्ध कराने की मांग करती है। समिति ने कहा जिस हिसाब से सरकार चल रही है लगता है जल्द ही घरेलू रसोई गैस व डीजल पेट्रोल के दामों में भी बड़ी वृद्धि देखने में नजर आ सकती है। वही व्यापारी भी गैस के दामों मे बढ़ोतरी का कड़ा विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शन करने में संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, राज किशोर शाह,लोकेश पांडे ,अजय गोरखा सहित कई लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें