Sunday 22nd of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जंगल को बचाने के लिए ग्रामीणों ने मां झूमां को किया समर्पित।

लोहाघाट:सीएम धामी ने ऑनलाइन मां झूमाधुरी के किए दर्शन मां का लिया आशीर्वाद।

लोहाघाट:चौखाम बाबा मंदिर में जिलाधिकारी ने भेंट की सीएम संस्कृति संवर्धन किट ,

बाराकोट:बोतड़ी में शराब की दुकान खुलने की सुगबुगाहट से भड़के ग्रामीण। विरोध शुरू।

लोहाघाट:कुमाऊं के सुप्रसिद्ध भीम पादुका में बह रही श्री राम कथा की धारा।

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : लोहाघाट:चौखाम बाबा मंदिर में जिलाधिकारी ने भेंट की सीएम संस्कृति संवर्धन किट ,

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 22, 2026

चौखाम बाबा मंदिर में जिलाधिकारी ने भेंट की सीएम संस्कृति संवर्धन किट

,संस्कृति और नशा मुक्ति अभियान को गति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में संचालित “मुख्यमंत्री संस्कृति संवर्धन पहल कला, परंपरा और पहचान” के अंतर्गत गुमदेश चमदेवल स्थित प्रख्यात श्री चौखाम बाबा मंदिर में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री संस्कृति संवर्धन किट भेंट की। यह पहल जनपद में सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक मूल्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारी को एक सूत्र में पिरोते हुए युवाओं को नशे से दूर रखने तथा समाज में व्यापक जनजागरूकता फैलाने का सशक्त माध्यम बन रही है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर जनपद की सुख-समृद्धि, शांति एवं सतत विकास की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं मंदिर समिति के पदाधिकारियों से वार्ता कर जानकारी ली।स्थानीय नागरिकों द्वारा मंदिर सौंदर्यीकरण, पार्किंग व्यवस्था, सड़क सुधार, बस्कुनी क्षेत्र में पुस्तकालय स्थापना एवं सोलर लाइट के सुचारु संचालन जैसी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से सुना गया।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित संत-महात्माओं एवं मंदिर समिति प्रतिनिधियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाजहित में एक प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय प्रयास बताया

तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।जिलाधिकारी ने बताया कि “मुख्यमंत्री संस्कृति संवर्धन पहल” के तहत जनपद के विभिन्न धार्मिक, शैक्षिक एवं सामुदायिक संस्थानों को संस्कृति संवर्धन किट वितरित की जा रही हैं। इन किटों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक साहित्य, पारंपरिक वाद्य यंत्र तथा नशा मुक्ति से संबंधित जागरूकता सामग्री शामिल है। इसके माध्यम से युवाओं को अपनी जड़ों एवं लोक परंपराओं से जोड़ते हुए नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सजग किया जा रहा है।

इस अवसर पर मोहित पाठक, पंडित शंकर दत्त पांडे, लक्ष्मण सिंह, पुजारी जी, राहुल सिंह धामी, जोगा सिंह धामी, पंडित मदन कलोनी, आनंद सिंह धोनी, कृष्ण सिंह धोनी, प्रकाश सिंह धोनी, जोग सिंह धोनी, बिरला कमेटी अध्यक्ष खुशहाल सिंह धोनी, ईश्वर सिंह धोनी, मान सिंह धोनी, मनोज कॉलोनी, भावेश पांडे, अनुराग पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें