Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

: लोहाघाट:शैक्षिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष ने जीआईसी लोहाघाट के प्रधानाचार्य चौबे को किया सम्मानित । उत्तराखंड राज्य के शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार हेतु दी बधाई।

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 2, 2024
शैक्षिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष ने जीआईसी लोहाघाट के प्रधानाचार्य श्याम दत्त चौबे को किया सम्मानित ।उत्तराखंड राज्य के शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार हेतु दी बधाई। पंडित बेनी राम पुनेठा पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लोहाघाट में गांधी जयंती के उपलक्ष में आयोजित विशेष स्वच्छता पखवाड़े कार्यक्रम पर आयोजित समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति राय एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रकाश राय द्वारा जिला पंचायत की ओर से विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य श्याम दत्त चौबे को शैक्षिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए साल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड राज्य के सर्वोच्च शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी उन्होंने इस अवसर पर चौबे द्वारा अपने सेवा काल में किए गए विभिन्न तरह के उत्कृष्ट नवाचारी शिक्षण एवं विज्ञान के क्षेत्र में छात्रों के साथ किए गए विशिष्ट कार्यों तथा सामाजिक क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए प्रशंसा की ..जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रकाश राय द्वारा भी प्रधानाचार्य श्याम चौबे के द्वारा पूर्व में किए गए विशेष प्रयासों का जिक्र कर उन्हें बधाई दी ..खंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम भट्ट ने सभी अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया इस अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान पखवाड़े का शुभारंभ कर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विद्यालय परिसर को पॉलिथीन मुक्त किया गया एवं लोगों द्वारा विद्यालय में डालें जाने वाले कूड़ा एवं अपशिष्ट पदार्थ का निस्तारण कर घर घर जाकर स्थानीय लोगों को जागरूक किया विद्यालय के स्काउट एवं एनसीसी कैडेट द्वारा आगामी राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता हेतु खेल मैदान मे भी स्वच्छता कार्य कर चमका दिया गया इस मौके पर फुटबॉल संघ के अध्यक्ष डा. बृजेश मेहरा आदि उपस्थित रहे

जरूरी खबरें