Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सुई बिसंग आषाढी वायुरथ महोत्सव की तैयारी को लेकर कमेटी ने डीएम से की मुलाकात

चंपावत:कांग्रेस ने भाजपा सरकार व एसएसपी नैनीताल का फूंका पुतला

लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से मजबूत दावेदारी करेंगे भेषज संघ संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा

चंपावत:नोटिस सुनवाई, निस्तारण एवं विभिन्न फार्मों के प्रयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्रो में धान की खेती में लगा रोग। किसानो की प्रशासन से रोकथाम की मांग।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बन्तोली सड़क दुर्घटना की डीएम ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, एसडीएम लोहाघाट करेंगी जांच

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 19, 2026

बन्तोली सड़क दुर्घटना की डीएम ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, एसडीएम लोहाघाट करेंगी जांच

जनपद चम्पावत के विकासखंड बाराकोट अंतर्गत ग्राम बन्तोली में शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जारी कर दिए हैं।तहसीलदार बाराकोट से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 19 जून 2026 को लगभग 12:10 बजे हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही एक टाटा पंच कार ग्राम बन्तोली के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में कुल पांच व्यक्ति सवार थे, जिनमें तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो बच्चे एवं एक महिला शामिल हैं, जबकि दो पुरुषों की दुर्घटना में मृत्यु हो गई।घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने दुर्घटना के कारणों एवं परिस्थितियों की विस्तृत जांच के लिए उप जिलाधिकारी लोहाघाट नीतू डांगर को मजिस्ट्रियल जांच अधिकारी नामित किया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि जांच अधिकारी दुर्घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच करते हुए 15 दिनों के भीतर अपनी जांच आख्या प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने तथा दुर्घटना से संबंधित आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए हैं। घटना पर डीएम के द्वारा दुख जताया गया ।

जरूरी खबरें