Sunday 8th of February 2026

ब्रेकिंग

पाटी :डीएम ने स्वयं सत्यापित किया प्रकरण, कमला देवी को योजनाओं का मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई

लोहाघाट:किसान का बेटा ही मवेशीयों के मर्म व दर्द को जानता है डॉ जेपी यादव बने गाय के लिए देवदूत।

उत्तरायणी कौतिक में छाए चंपावत मॉडल जिले के जैविक उत्पाद व स्वाद "ब्रांड एंबेसडर" बनी गीता धामी।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डीएम ने मडलक के युवा उद्यमी की थपथपाई पीठ। उद्योग विभाग का मिला साथ ।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 30, 2026

डीएम ने मडलक के युवा उद्यमी की थपथपाई पीठ। उद्योग विभाग का मिला साथ ।

नौकरी लेने वाले नहीं नौकरी देने वाले बनो: डीएम 30 जनवरी को डीएम चंपावत मनीष कुमार के अध्यक्षता में लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत मडलक में सरकार जनता के द्वारा कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया । इस दौरान डीएम चंपावत मनीष कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर जी0एस0 खाती, एसडीम नीतू डांगर खंड विकास अधिकारी कविंद्र सिंह रावत के द्वारा स्टेशन बाजार मडलक क्षेत्र के युवा उद्यमी कपिलेश पंत द्वारा स्थापित नानू गृह उद्योग मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का निरीक्षण किया गया। युवा उद्यमी के द्वारा अपने उद्योग में फ्लोर क्लीनर, टॉयलेट क्लीनर, हैंड वॉश ,स्टील जूना तथा दोना पत्तल की मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है। डीएम चंपावत व सभी अधिकारियों के द्वारा युवा उद्यमी कपिलेश पंत की कार्य क्षमता की सराहना की गई। जिलाधिकारी ने कहा युवा कपिलेश पंत के द्वारा लोकल फॉर बोकल को तो बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही उनके द्वारा अपने को रोजगार के साथ जोड़ने के अलावा चार-पांच अन्य लोगों को भी रोजगार दिया जा रहा है जो सराहनीय है।जिलाधिकारी ने कपिलेश पंत की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया ।उन्होंने कहा जिले को कपिलेश पंत जैसे युवाओं की जरूरत है। जो खुद को उद्योग से जोड़ क्षेत्र के अन्य लोगों को भी रोजगार दें उन्होंने युवाओं से अपील की नौकरी लेने वाले नहीं नौकरी देने वाले बनो। कपिलेश के पिता पूर्व प्रधान पूर्णानंद पंत ने बताया कपिलेश ने बी 0फार्मा किया है। पर उसने नौकरी करने के बजाय अपने ही घर में उद्योग लगाने का निर्णय लिया ।जिसमें उद्योग विभाग के द्वारा कपिलेश को ऋण देकर मदद की गई। उन्होंने कहा कपिलेश के द्वारा अपनी मेहनत आज बेहतर तरीके से अपने उद्योग को चलाया जा रहा है। उद्योग में तैयार सामान को लोहाघाट ,चंपावत, पिथौरागढ़ के बाजारों में उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कहा जिस किसी भी व्यक्ति व व्यापारी को उक्त सामान की आवश्यकता है वह 8445836833 नंबर पर संपर्क कर सकता है। उन्होंने जिले की जनता से अपने जिले के युवा को आगे बढ़ाने की अपील की। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष बगोली, सुरेंद्र बोहरा,ग्राम प्रधान महेश जोशी, राजपाल सामंत, ग्राम प्रधान चंचल सिंह ,हेमलता पंत आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें