Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

सूचना

: लोहाघाट:डीएम /एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था का लिया जाएजा अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश लोहाघाट में 12:00 बजे तक 23.76% प्रतिशत हुआ मतदान

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 23, 2025
डीएम /एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था का लिया जाएजा अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश लोहाघाट में 12:00 बजे तक 23.76% प्रतिशत हुआ मतदान आज 23 जनवरी को हो रहे नगर निकाय चुनाव को लेकर डीएम व एसपी ने लोहाघाट व चंपावत के सभी पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया इस दौरान डीएम चंपावत नवनीत पांडे के द्वारा मतदान में लगे सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए डीएम चंपावत नवनीत पांडे ने बताया दोपहर 12:00 बजे तक चंपावत जिले में लगभग 25.41% मतदान हो चुका है डीएम ने बताया मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं उन्होंने कहा अभी तक कहीं से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं आई है मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है डीएम ने बताया मतदान में दिव्यांग मतदाताओं व बुजुर्गों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है ताकि उन्हें मतदान करने में किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े वहीं एसपी चंपावत अजय गणपति ने कहा मतदान को लेकर पुलिस के द्वारा हर बूथ पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए है तथा नगर की सीमाओं पर पुलिस बैरियर लगाए गए है तथा अराजक तत्वों पर पुलिस के द्वारा कड़ी नजरे रखी जा रही है एसपी ने कहा उनकी पहली वरीयता मतदान को सकुशल संपन्न कराना है मतदान को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है वही लोहाघाट में 12:00 बजे तक 23.76 प्रतिशत तथा दोपहर 2:00 बजे तक 41.35% मतदान हो चुका है वही पोलिंग बूथ में मतदाताओं की भारी भीड़ नजर आ रही है इस दौरान  तहसीलदार जगदीश नेगी व सीओ बंदना वर्मा मौजूद रहे

जरूरी खबरें