Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:सरयू लिफ्ट योजना को धरातल में उतारने के न0पा0 अध्यक्ष के प्रयास लाए रंग अंतिम चरण में डीपीआर

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 4, 2025

तकनीकी बाधाओ को पार कर समिति के पास पहुंची डीपीआर: गोविंद वर्मा लोहाघाट नगर की सबसे बड़ी पेयजल समस्या के समाधान के लिए सरयू लिफ्ट पेयजल योजना को धरातल में उतारे जाने के लिए लोहाघाट के नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के प्रयास जारी है और उनके प्रयास अब रंग लाने लगे हैं योजना को धरातल में उतारने तथा नगर वासियों को साफ-स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पालिका अध्यक्ष के द्वारा लगातार देहरादून के चक्कर काटे जा रहे हैं तथा शासन पर जल्द योजना निर्माण के लिए दबाव बनाया जा रहा है। पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के प्रयासों से अब सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की डीपीआर सभी तकनीकी बाधाओ को पार कर समिति के पास जा रही है। पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की 105 करोड रुपए की डीपीआर हल्द्वानी जल निगम मुख्यालय ,शहरी विकास निदेशालय के तकनीकी विभाग व शहरी विकास निदेशालय और सचिवालय से सभी बाधाओं को पार कर अब समिति के समक्ष जाएगी । जिसमें मुख्य सचिव व सचिव के द्वारा डीपीआर को देखा जाएगा।पालिका अध्यक्ष ने बताया यह अंतिम बाधा भी जल्द पर हो जाएगी। कहा यह बाधा पार होते ही शासन से योजना निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल जाएगी।पालिका अध्यक्ष ने कहा वह योजना निर्माण के लिए लगातार मुख्यमंत्री जी व शासन से संपर्क में है। जल्द ही अंतिम बाधा पार कर योजना धरातल में उतरेगी कहा मुख्यमंत्री जी से भी लगातार वार्ता की जा रही है उनके द्वारा भी योजना निर्माण के लिए पूरा आश्वासन व सहयोग दिया जा रहा है। उन्हें लोहाघाट नगर वासियों की काफी चिंता है। उन्होंने नगर की जनता से अपील की है कि मुख्यमंत्री जी और उन पर विश्वास रखें। जल्द योजना धरातल पर उतरेगी।

जरूरी खबरें