Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

लोहाघाट क्षेत्र के मास्टर प्लान-2041 पर आमजन से मांगे गए सुझाव।

बाराकोट:जीआईसी बाराकोट के छात्र-छात्राओं की गुहार शिक्षक दे हमें सरकार

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:शराब पीकर वाहन चलाने पर चालक गिरफ्तार वाहन सीज

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 14, 2026

शराब पीकर वाहन चलाने पर चालक गिरफ्तार वाहन सीज एस0 पी0 चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर चंपावत पुलिस का नाश कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। एस0 पी के निर्देश पर आज 14 जनवरी को लोहाघाट पुलिस द्वारा सुगम एवं सुरक्षित यातायात को सुनिश्चित करने के लिए खेतीखान तिराहे में की जा रही वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते हुये वाहन चालक नाथू राम निवासी ग्राम बेडा ओढ़, इजड़ा को गिरफ्तार कर वाहन संख्या UK-03-TA-1584 ऑल्टो कार को सीज़ किया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष लोहाघाट हेमन्त कठैत ने कहा सुगम एवं सुरक्षित यातायात एवं जन सामान्य की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी वाहन चालकों को यातायात के नियमो के अक्षरश: अनुपालन हेतु निर्देशित किया जा रहा है।पुलिस टीम मे उ0नि0 हेमन्त कठैत (प्रभारी थाना लोहाघाट ), उ0नि0 कुंदन बोरा, का 0संजय साहनी ,का0 चंदन सिंह , का0हेम महरा शामिल रहे।

जरूरी खबरें