: लोहाघाट:पूर्व शिक्षिका ने प्रधानाचार्य से बदला लेने के लिए फर्जी आइडी बना कर डाले अश्लील मेसेज पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
Laxman Singh Bisht
Sat, Apr 27, 2024पूर्व शिक्षिका ने प्रधानाचार्य से बदला लेने के लिए फर्जी आइडी बना कर डाले अश्लील मेसेज पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
लोहाघाट क्षेत्र के एक निजि स्कूल की पूर्व शिक्षिका ने प्रधानाचार्य से बदला लेने के लिए इंस्ट्राग्राम में आईडी बनाकर उसमें अश्लील मेसेज डाल कर प्रधानाचार्य को बदनाम करने की कोशिश की। पता चलने पर प्रधानाचार्य ने लोहाघाट थाने में तहरीर दी तहरीर मिलने पर पुलिस जांच के बाद पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।शनिवार को लोहाघाट थाने में एक नीजि स्कूल के प्रधानाचार्य ने लोहाघाट थाने में तहरीर देते हुए बताया किसी व्यक्ति ने उनके नाम से इंस्ट्राग्राम में फर्जी आईडी बनाई है। फर्जी आइडी से वह व्यक्ति लोगों को अश्लील मेसेज भेज रहा है। जिससे उनकी छवि समाज में खराब हो रही है और वह मानसिक तनाव से गुजर रहे है। प्रधानाचार्य ने फर्जी आईडी बनाने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की है। वही लोहाघाट के थाना प्रभारी चेतन रावत ने बताया कि साइबर सेल ने मामले की जांच की जांच के बाद पता चला कि विद्यालय की पूर्व शिक्षिका के द्वारा फोन नंबर से फर्जी इंस्ट्राग्राम आईडी बनाई थीं। प्रधानाचार्य की तहरीर पर 66 (D)आई टी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तथा मामले की जांच पंचेश्वर कोतवाल इंद्रजीत सिंह के द्वारा की जा रही है । प्रधानाचार्य ने बताया कि शिक्षिका पूर्व में उनके विद्यालय में पढाती थी। जिनके कार्य को असंतोष जनक पाते हुए विद्यालय से हटा दिया गया था जिसके फलस्वरुप शिक्षिका के द्वारा उनसे बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया