Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:नकली धामी बयान पर भड़की भाजपा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल व विधा0 हरीश धामी का फूंका पुतला

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:विभागीय लापरवाही उजागर करती गिरी हुई सोलर लाइट। रोज गुजरते हैं अधिकारी।

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 19, 2026

विभागीय लापरवाही उजागर करती गिरी हुई सोलर लाइट। रोज गुजरते हैं अधिकारी।

टूटी हुई पुलिया की रेलिंग विभागीय कार्य प्रणाली की खोलती पोल।लोहाघाट चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में लोहाघाट के शिवालय मंदिर से आगे नर्सरी गधेरे के पास उरेडा के द्वारा जिला योजना से सोलर लाइट लगवाई गई थी। पर एक महीने से यह सोलर लाइट पोल सहित धराशाई होकर गिरी पड़ी है। पर किसी भी विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिधियो का ध्यान इस और नहीं गया है। जबकि इस मार्ग से रोज जिले के कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि वाहनों से फर्राटे भरते हुए गुजरते हैं। वहीं लोगों ने इसे बड़ी लापरवाही बताते हुए कहा नर्सरी के पास बने पेयजल टैंक से काफी लोग पेयजल भरते हैं पेयजल संकट होने की वजह से देर शाम तक लोगों का पानी भरने का सिलसिला जारी रहता है लोगों ने बताया पूर्व में सोलर लाइट जलने की वजह से लोगों को पानी भरने में काफी सुविधा मिल रही थी पर एक महीने से यह सोलर लाइट गिरी पड़ी है जिस कारण पानी भरने वाले लोगों को अंधेरे में पानी भरना पड़ रहा है तथा इस मार्ग से बलाई व देवराड़ी जाने वाले लोग भी देर शाम तक पैदल गुजरते हैं। लोगों ने इसे विभागीय लापरवाही बताते हुए कहा एक महीने से सोलर लाइट गिरी पड़ी है पर किसी भी अधिकारी का ध्यान ईस नहीं है संबंधित विभाग के द्वारा सोलर लाइट खड़ी करने की ओर अभी तक ध्यान नहीं दिया गया है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस स्थान पर सोलर लाइट को फिर से स्थापित करने की मांग की है।

अब देखना है संबंधित विभाग कब ईस ध्यान देता है। वहीं लोगों ने कहा नर्सरी के पास ही पुलिया की रेलिंग वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से लंबे समय से टूटी हुई पड़ी है पर संबंधित विभाग के द्वारा अभी तक पुलिया की रेलिंग का निर्माण कार्य नहीं किया गया है जिस कारण यहां पर दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। लोगों ने कहा यह तस्वीरे अधिकारियों की लापरवाही को बयां करती है कि वह अपने कार्य के प्रति कितने संजीदा हैं। जबकि जिला अधिकारी के द्वारा संबंधित अधिकारियों को सड़क सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं।

जरूरी खबरें