Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता पर लोहाघाट में आतिशबाजी। खुशी से झूमा लोहाघाट।

Laxman Singh Bisht

Wed, May 7, 2025

भारतीय सेना ने लिया बहनों के सिंदूर का लिया शानदार बदला।भारतीय सेना के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर के नाम से की गई एयर स्टाइक से आतंकियों के ठिकानों को तबाह करने व आतंकियों को मौत के घाट उतारने की खुशी पर बुधवार शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं, पूर्व सैनिकों व व्यापारियों ने जीत का जश्न मनाते हुए वीर कालू सिंह चौराहे पर जमकर आतिशबाजी की तथा भारत मां की जय के नारे लगाते हुए भारतीय सेना व प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पहलगाम हमले में हमारी बहनों के सिंदूर का शानदार बदला लिया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के भीतर ही आतंकियों को मिट्टी में दफन किया जिसे पाकिस्तान हमेशा याद रखेगा ।वहीं पूर्व सैनिक कैप्टन रघुवीर हवलदार हयात सिंह व चंद्रशेखर बगौली ने कहा हमें अपनी सेना पर गर्व है जिस तरह से उन्होंने पहलगाम हमले का बदला लिया व शानदार था कैप्टन रघुवीर ने कहा अगर पाकिस्तान जरा भी हरकत करता है तो भारतीय सेना पाकिस्तान को नेस्तानाबूत कर देगी ।उन्होंने इस सफल ऑपरेशन के लिए प्रधानमंत्री मोदी व भारतीय सेना को धन्यवाद दिया कहा यह तो अभी ट्रेलर था फिल्म में तो अभी बाकी है।वहीं सामाजिक कार्यकर्ता मदन खोलिया व अन्य लोगों के द्वारा भी आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनायातो व्यापारी सतीश मुरारी ,चंद्रशेखर उप्रेती, पप्पू वर्मा, मोहन जजरिया ,अतुल खोलिया ने भी इसे शानदार बदला बताते हुए भारतीय सेना को धन्यवाद दिया कहा आज पूरा देश खुशी से झूम रहा है। इस दौरान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर ,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा ,सुभाष बगोली ,पूर्व प्रमुख योगेश मेहता, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया ,राजू गढ़कोटी ,आशीष राय, हितेश मुरारी, दानू सूतेड़ी, टीका देव खर्कवाल ,सचिन जोशी, मोहन पाटनी , लोहित खोलिया ,निखिल फर्त्याल ,राकेश जोशी, पान सिंह , सूरज कुमार आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें