Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बन विभाग ने लोहाघाट मे सरपंचो व सदस्यों को दिया प्रशिक्षण

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 20, 2025

बन विभाग ने लोहाघाट मे सरपंचो व सदस्यों को दिया प्रशिक्षण

लोहाघाट। रेंज परिसर में लोहाघाट रेंज अन्तर्गत वन पंचायतों के सरपंच व सदस्यों हेतु बुधवार को रेंजर लोहाघाट एन0 डी 0पांडे के दिशा निर्देश पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान वन पंचायत प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय देहरादून से आए डॉ. डी. के. जोशी द्वारा वन पंचायतों के अधिकार व कर्तव्यों की जानकारी दी गई। साथ ही वन पंचायत नियमावली 2005 यथा संशोधन 2024 पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। कार्यक्रम में माइक्रो प्लान सम्बन्धी जानकारी साझा की गयी।कार्यक्रम के दौरान वन क्षेत्राधिकारी चम्पावत नारायण दत्त पाण्डे , अभिलाषा समिति पिथौरागढ़ से डॉ. किशोर कुमार पंत, एवं अन्य वनकर्मी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों के द्वारा स्थानीय ग्रामीणों से वन पंचायत सरपंच/प्रशिक्षुओं के माध्यम से वनाग्नि नियंत्रण, वन्य जीव सुरक्षा एवं वनो की सुरक्षा में सहायता हेतु सहयोग की अपील की गई।

जरूरी खबरें