Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:पूर्व भाजपा जिला महामंत्री ने वोटर लिस्ट से अपना नाम काटे जाने की जांच की मांग को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 1, 2025

पूर्व भाजपा जिला महामंत्री श्याम ढेक ने वोटर लिस्ट से अपना नाम काटे जाने की जांच की मांग को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापनवोटर लिस्ट से नाम काटे जाने से नाराज पूर्व भाजपा जिला महामंत्री श्याम ढेक ने मंगलवार को मामले की जांच को लेकर एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से पूर्व जिला महामंत्री ढेक ने बताया वह लोहाघाट के पोत्रि ढेक ग्राम पंचायत बंदेला ढेक के निवासी हैं ।अभी तक मतदान अपनी ग्राम सभा के मतदान केंद्र में करते आ रहे है।परंतु इस बार संगणक के द्वारा बिना उनसे संपर्क किए बगैर उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया। जब उन्होंने संगणक से संपर्क किया तो संगणक के द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। उन्होंने कहा चुनाव आयोग के द्वारा मतदान को बढ़ावा दिया जाता है ।दूसरी ओर संगणक के द्वारा मतदाताओं के नाम बिना उनसे संपर्क किया हटाए जा रहे हैं। ढेक ने एसडीएम लोहाघाट से उक्त मामले की जांच कर उनका व उनके के परिवार के सदस्यों का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने की मांग की है।

जरूरी खबरें