Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:जीआईसी बाराकोट के छात्र-छात्राओं की गुहार शिक्षक दे हमें सरकार

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

सूचना

: लोहाघाट :पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने विधायक खुशाल सिंह अधिकारी पर लगाया छवि धूमिल करने का आरोप मानहानि का करेंगे दावा 

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 19, 2025
लोहाघाट के  पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने विधायक खुशाल सिंह अधिकारी पर लगाया छवि धूमिल करने का आरोप मानहानि का करेंगे दावा लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने वर्तमान विधायक खुशाल सिंह अधिकारी पर उनकी छवि धूमिल करने का गंभीर आरोप लगाते हुए विधायक अधिकारी पर मानहानि का केस दर्ज करने की बात कही । मीडिया को दिए गए बयान में पूर्व विधायक फर्त्याल ने कहा हाईकोर्ट नैनीताल में उनके द्वारा लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के खिलाफ चुनाव याचिका लगाई गई है जिसमें हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है कहा 17 मार्च को हुई सुनवाई के दौरान अपने अधिवक्ता से उन्हें मालूम हुआ कि विधायक अधिकारी के द्वारा न्यायालय में कहा गया है कि याचिकाकर्ता पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के द्वारा मुकदमे से संबंधित जरूरी दस्तावेज न्यायालय से गायब करवा दिए गए है। पूर्व विधायक फर्त्याल ने कहा विधायक अधिकारी के द्वारा उन पर न्यायालय से प्रपत्र गायब करवाने के गंभीर आरोप लगाए हैं जिससे मेरी मानहानि हुई है इसका असर उनके राजनीतिक व सामाजिक जीवन पर पड़ा है ।इन आरोपों से वह काफी आहत है फर्त्याल ने कहा वह विधायक अधिकारी को नोटिस जारी कर उनके खिलाफ जल्द मानहानि का दावा करने जा रहे हैं। वही विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा मामला माननीय न्यायालय में विचाराधीन है ।माननीय न्यायालय के द्वारा जो भी फैसला लिया जाएगा वह उसका सम्मान करेंगे। कहा पूर्व विधायक फर्त्याल उन पर मान हानि करने का आरोप क्यू लगा रहे हैं उससे वह अनभिज्ञ है ।

जरूरी खबरें