रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डायट में 'पर्सनल इफेक्टिवेनेस एंड एटीट्यूडिनल चेंज' विषय पर चार दिवसीय कार्यशाला संपन्न
Laxman Singh Bisht
डायट में 'पर्सनल इफेक्टिवेनेस एंड एटीट्यूडिनल चेंज' विषय पर चार दिवसीय कार्यशाला संपन्न
जनपद के सेवारत प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की चार दिवसीय व्यक्तित्व एवं अभिवृत्ति विकास आधारित चार दिवसीय कार्यशाला संपन्न हो गई। कार्यशाला में जनपद के 28 शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला समन्वयक डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता दिनेश खेतवाल के अनुसार शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को विद्यालय प्रबंधन, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आलोक में व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व कौशल, सहकारिता, संवाद कौशल, शैक्षिक नेतृत्व एवं टीम प्रबंधन, समय प्रबंधन तनाव प्रबंधन, आईसीटी, एआई एंड डिजिटल युग, मशीन लर्निंग, कला एवं संगीत समेकित शिक्षण अधिगम, स्टेम एजुकेशन आदि विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। शिक्षकों ने प्रशिक्षण को व्यक्तिगत तथा संस्थागत चुनौतियों के समाधान हेतु बेहतरीन अनुभव बताया। प्रशिक्षण में डायट के विषय विशेषज्ञों कृष्ण सिंह ऐरी, शिवराज तड़ागी, डॉ कमल गहतोड़ी, डॉ लक्ष्मीशंकर यादव, डॉ अवनीश शर्मा, डॉ पारुल शर्मा, डॉ आशुतोष वर्मा, कुसुम जोशी और डॉ लता आर्या आदि ने विविध विषयों पर रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रस्तुतीकरण दिए।
विज्ञापन
चंपावत:कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ कसी कमर, 25 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित धरना प्रदर्शन की सभी तैयारियां पूरी की।
बाराकोट:दो दिवसीय खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ समापन
चंपावत:स्वैच्छिक चकबंदी से किसानों को मिले लाभ, पात्र गांवों में आपसी सहमति से आगे बढ़ाएं प्रक्रिया: जिलाधिकारी
बाराकोट:राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में दो दिवसीय स्काउट जांच परीक्षा संपन्न
पाटी:पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन
लोहाघाट महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां तेज: विभिन्न पदों के लिए कुल 30 नामांकन फॉर्म बिके /अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने खरीदे नामांकन पत्र।
चंपावत:बेहड़ से मारपीट को लेकर कांग्रेसियों में उबाल चंपावत में किया धरना प्रदर्शन।
चंपावत:अक्टूबर में पीएम मोदी आ सकते हैं बनबसा व अद्वैत आश्रम मायावती ।
चंपावत:डीएम ने की राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चंपावत:राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान और उनके हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता : हुकम सिंह कुँवर