Monday 13th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधायक के निर्देश पर महाविद्यालय में टैंकरो से की गई पेयजल आपूर्ति पेयजल लाइन हुई थी क्षतिग्रस्त

हरिद्वार :पति से विवाद के चलते महिला ने मासूम बेटी के साथ गंग नहर में लगाई छलांग।

लोहाघाट:कालेशन मंदिर में 18 जुलाई से होगा आयोजित चार दिवसीय देवी महोत्सव

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :मानेश्वर में सड़क हादसा 30 मीटर गहरी खाई में गिरी कार चार लोग घायल

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 19, 2025

मानेश्वर में सड़क हादसा 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार चार लोग घायल

टूटी सड़क बनी हादसे का कारण एनएच के द्वारा नहीं लगाया गया चेतावनी बोर्ड ना सड़क की की गई मरम्मत लोहाघाट चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में मानेश्वर के पास आज शुक्रवार शाम 5:00 बजे के लगभग एक बड़ा सड़क हादसा हो गया ।हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ से टनकपुर की ओर जा रही कार मानेश्वर और तिलोन के बीच लगभग 30 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों को राहगीरों व स्थानीय लोगों के द्वारा खाई से बाहर निकाला गया तथा उपचार के लिए चंपावत जिला चिकित्सालय भेजा गया है। लोगों ने बताया किसी भी घायल को गंभीर चोट नहीं आई है। आसपास के लोगों ने बताया हादसे का कारण यहां पर को टूटी हुई सड़क है लोगों ने कहा लंबे समय से सड़क यहां पर क्षतिग्रस्त हुई है पर एनएच के द्वारा यहां पर ना तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाए गए और ना ही सड़क की मरम्मत की गई है जिस कारण आज यह हादसा सामने आया है ।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क मरम्मत तथा चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है। लोगों ने कहा गनीमत रही हादसे में किसी की जान नहीं गई।

जरूरी खबरें