Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:15 दिसंबर तक करवा ले राशन कार्ड की केवाईसी अन्यथा नहीं मिलेगा राशन।

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 10, 2025

15 दिसंबर तक करवा ले राशन कार्ड की केवाईसी अन्यथा नहीं मिलेगा राशन।खाद्य पूर्ति विभाग उत्तराखंड के द्वारा 15 दिसंबर तक प्रदेश की जनता से अनिवार्य रूप से राशन कार्ड की केवाईसी कराने की अपील की गई है। पर उसके बावजूद कई लोगों के द्वारा राशन कार्ड में अंकित अपने पारिवारिक सदस्यों की केवाईसी नहीं कराई जा रही है। बुधवार को लोहाघाट पूर्ति निरीक्षक चंद्रकला चतुर्वेदी ने बताया शासन के द्वारा दिए गए आदेशों के तहत 15 दिसंबर तक हर व्यक्ति को अपने अपने सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान में जाकर राशन कार्ड की केवाईसी कराना अनिवार्य है। पूर्ति निरीक्षक ने बताया अगर 15 दिसंबर तक जिस किसी भी व्यक्ति के द्वारा राशन कार्ड की केवाईसी नहीं की गई उसका राशन वितरण रोक दिया जाएगा । केवाईसी होने के पश्चात ही राशन वितरण शुरू किया जाएगा। पूर्ति निरीक्षक चंद्रकला चतुर्वेदी ने लोहाघाट नगर पालिका क्षेत्र में रहने वाली सम्मानित जनता से असुविधा से बचने के लिए 15 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से केवाईसी कराने की अपील की है।

जरूरी खबरें