रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:अक्षत मांगने वाले अधिशासी अभियंता पर गिरी गाज पौड़ी ट्रांसफर।
Laxman Singh Bisht
Sun, May 18, 2025
अक्षत मांगने वाले अधिशासी अभियंता पर गिरी गाज ट्रांसफर।
एनएच के लोहाघाट के अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार के द्वारा सहायक अभियंता की सेवा पत्रावली गुम हो जाने पर विभाग के कर्मचारियों से मंदिर में चढ़ाने के लिए अक्षत लाने के आदेश जारी किए थे। मामला पूरे प्रदेश में गरमा गया था ।मामले का संज्ञान लेते हुए सचिव डॉक्टर पंकज कुमार पांडे ने तत्काल प्रभाव से आशुतोष कुमार अधिशासी अभियंता रा0मा 0खंड लोक निर्माण विभाग लोहाघाट को
प्रशासनिक आधार पर उनके वर्तमान तैनाती स्थान से स्थानांतरित करते हुए क्षेत्रीय मुख्य अभियंता कार्यालय लोक निर्माण विभाग पोड़ी में संबद्ध करने के आदेश जारी किए है। आदेश में आशुतोष कुमार को नवीन तैनाती स्थान पर तत्काल योगदान देना सुनिश्चित किया है तथा संबंधित नियंत्रक अधिकारी द्वारा स्थानांतरित अधिकारी आशुतोष कुमार को तत्काल कार्य मुक्त करने के आदेश भी सचिव के द्वारा दिए गए हैं। यह मामला पूरे प्रदेश में काफी चर्चित रहा।