रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:नाकोट के पटोली से रेस्क्यू किए गए गुलदार की उपचार के दौरान मौत।
Laxman Singh Bisht
Fri, Jun 26, 2026
नाकोट के पटोली से रेस्क्यू किए गए गुलदार की उपचार के दौरान मौत।

कल गुरुवार को लोहाघाट ब्लॉक के नाकोट ग्राम सभा के पटोली में लक्ष्मण सिंह भंडारी के पुराने भवन में एक गुलदार घुस गया था। वन विभाग लोहाघाट के द्वारा गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर गुलदार का रेस्क्यू कर वन विभाग कार्यालय लोहाघाट लाया गया था। लोहाघाट रेंजर रमेश चंद्र जोशी ने आज शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया पाटोली से रेस्क्यू किए गए गुलदार की उपचार के दौरान मौत हो गई। रेंजर जोशी ने बताया आज गुलदार का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया जाएगा।