Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

लोहाघाट:पहली बारिश में प्रेम नगर में नदी में तब्दील हुई बाराकोट सड़क। नालियों का अतिक्रमण बना मुसीबत। देखें वीडियो।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से एनएच कार्यालय से मात्र 500 मीटर दूर नहर में तब्दील हुआ एनएच ।

चंपावत:राशनकार्ड सत्यापन की धीमी गति पर डीएम नाराज जल्द सत्यापन कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

चंपावत:जि0पं0 की बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पुल्ला गुमदेश उप तहसील का मुख्यालय अब किमतोली में: शासन की अधिसूचना जारी

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 27, 2026

पुल्ला गुमदेश उप तहसील का मुख्यालय अब किमतोली में: शासन की अधिसूचना जारी

उत्तराखंड शासन के राजस्व अनुभाग-1 द्वारा जनपद चम्पावत की उप तहसील पुल्ला गुमदेश के मुख्यालय परिवर्तन के संबंध में महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की गई है।यह निर्णय प्रशासनिक सुगमता एवं क्षेत्रीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्यपाल द्वारा उत्तर प्रदेश साधारण खण्ड अधिनियम, 1904 की धारा 21 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पूर्व में निर्गत अधिसूचनाओं में संशोधन की स्वीकृति प्रदान की गई है।नवीन आदेश के तहत अब उप तहसील पुल्ला गुमदेश का मुख्यालय पूर्व में निर्धारित गुरेली के स्थान पर किमतोली में स्थापित किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि उक्त उप तहसील का सृजन दिनांक 31 जनवरी 2015 को छीड़ाखाल को मुख्यालय बनाकर किया गया था, जिसके पश्चात संशोधन कर मुख्यालय गुरेली स्थानांतरित किया गया। वर्तमान अधिसूचना के माध्यम से अब किमतोली को नया प्रशासनिक मुख्यालय घोषित किया गया है।

जरूरी खबरें