Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

चंपावत:ईजरखन्दक चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण को मिली 121.31 लाख की स्वीकृति

चंपावत:यूपीसीएल कार्यालय मे डीएम का छापा अधिशासी अभियंता सहित छह अनुपस्थित स्पष्टीकरण तलब

सूचना

: लोहाघाट:स्वास्थ्य कर्मी ने उच्च अधिकारियों पर लगाया उत्पीड़न का गंभीर आरोप सीएमओ से जांच की मांग /अवकाश का पत्र देने के बावजूद लगा दी अनुपस्थित

Laxman Singh Bisht

Wed, Feb 26, 2025
स्वास्थ्य कर्मी ने उच्च अधिकारियों पर लगाया उत्पीड़न का गंभीर आरोप सीएमओ से जांच की मांग /अवकाश का पत्र देने के बावजूद लगा दी अनुपस्थित लोहाघाट उप जिलाचिकित्सालय के अधिकारियों पर स्वास्थ्य कर्मियों के उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में तैनात वार्ड बॉय दीपक सिंह बिष्ट ने बताया उनका पिछले सात महीने से राममूर्ति अस्पताल बरेली में उपचार चल रहा है और वह उपचार के लिए बरेली गए तथा लोहाघाट उप जिलाचिकित्सालय के अधिकारियों को अवकाश का पत्र देकर गए कहा जब वह उपचार कर आज लोहाघाट पहुंचे तो अधिकारियों के द्वारा उनकी दो दिन की अनुपस्थिति लगाई गई है जब उनके द्वारा चिकित्सा अधीक्षक और लिपिक से इस बात की जानकारी मांगी गई तो उनके द्वारा इस बात की उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई कि अवकाश पत्र देने के बावजूद उनको अनुपस्थित क्यों किया गया और किसके द्वारा किया गया दीपक बिष्ट ने कहा जिस कारण उन्हे काफी मानसिक तनाव पहुंचा है जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं कि किसके द्वारा उन्हें अनुपस्थित दिखाया गया है उन्होंने सीएमओ चंपावत से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है तथा मांग पूरी न होने पर अस्पताल में धरना देने की चेतावनी दी है बिष्ट ने कहा वह तथा उनके साथी वार्ड बॉय हमेशा अपनी ड्यूटी को पूरी ईमानदारी से निभाते हैं पर उसके बावजूद उच्च अधिकारियों के द्वारा आए दिन अस्पताल के छोटे कर्मचारियों का विभिन्न तरीकों से उत्पीड़न किया जा रहा है तथा चिकित्सकों का कार्य भी उनसे लिया जा रहा है उन्होंने सीएमओ चंपावत से कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद करवाने की मांग की है वही मामले को लेकर कर्मचारियों में काफी आक्रोश है फिलहाल मामले को लेकर अस्पताल के उच्च अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं

जरूरी खबरें