रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:होली विजडम स्कूल ने जीता अंतर विद्यालयी फुटबॉल फाइनल
Laxman Singh Bisht
होली विजडम स्कूल ने जीता अंतरविद्यालयी फुटबॉल फाइनल

लोहाघाट। जीआईसी खेल मैदान लोहाघाट में आयोजित अंतरविद्यालयी अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में होली विजडम स्कूल, मानेश्वर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीआईसी कारण करायट की टीम को पेनाल्टी शूटआउट में 4-1 से हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। पूरे मुकाबले में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया।फाइनल मुकाबले में अभिषेक जोशी ने टीम की कप्तानी करते हुए खिलाड़ियों का नेतृत्व किया। टीम के सभी खिलाड़ियों ने एकजुट होकर शानदार प्रदर्शन किया और विद्यालय को गौरवान्वित किया।विजेता टीम में वेदांश खोलिया, सार्थक मेहता, विवेक कुंवर, राज कुंवर, दक्ष नाथ, आदित्य सिंह मेहर, अर्पित ओली, अनुज ढेक, हर्षित सामंत, नवनीत देव, आशीष मेहता, अभिषेक जोशी, यश मेहता, विशाल मेहरा, रोहन जोशी, कौशल मेहता, शौर्य मेहरा, नैतिक मेहरा एवं सार्थक पंत शामिल रहे।टीम की इस शानदार उपलब्धि पर होली विजडम स्कूल परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने पूरी टीम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों की इस सफलता को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया गया।
विज्ञापन
लोहाघाट:पितृ पक्ष 2026 - श्राद्ध तिथियों की घोषणा 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा पितृपक्ष
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
लोहाघाट:राज्य आंदोलनकारियो की पीड़ा मुख्यमंत्री के नाम राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र देव ( ताऊ )का खुला पत्र अब तारीख नहीं, न्याय चाहिए!
लोहाघाट:झूमाधुरी धाम में चला स्वच्छता अभियान, आइटीबीपी और ग्रामीणों ने मिलकर साफ किए मंदिर परिसर व रास्ते
बाराकोट:काकड़ के पूर्व सरपंच व प्रगतिशील किसान चंद्र सिंह अधिकारी का निधन।
लोहाघाट:साधु के भेष में बिना सत्यापन घूम रहे 02 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान
चंपावत:पुनौली कृषि उपकरण प्रकरण की जांच में विधायक के आरोपों की पुष्टि नहीं, भौतिक सत्यापन में मौके पर मिले सभी उपकरण
लोहाघाट:ढोल नगाड़ों के साथ निकले मां भगवती के डोले। झूमाधूरी मेला 2026 का समापन।