Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत के अनिल कोठारी ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल किया सातवां स्थान। भारत सरकार में बने वैज्ञानिक।

लोहाघाट:28 जून से होगा पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पोलियो बूथों के साथ-साथ घर-घर पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप।

लोहाघाट से सोना चांदी लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार। बांग्लादेश भागने की फिराक मे

चंपावत:कांग्रेस का छात्रों की गूंज अभियान। वीडियो प्रोजेक्शन का सफल आयोजन

लोहाघाट:नाकोट के पटोली में घर मे घुसे गुलदार का वन विभाग ने किया रेस्क्यू। ट्रेंकुलाइज किया गुलदार।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:सैकड़ो की संख्या में कोली झील पहुंचे पर्यटक मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसते रहे प्रशासन की बताया नाकामी 

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 16, 2024
सैकड़ो की संख्या में कोली झील पहुंचे पर्यटक मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसते रहे प्रशासन की बताया नाकामी देश में गर्मी बढ़ने के साथ ही लोग गर्मी से राहत पाने के लिए पहाड़ों का रुख कर रहे हैं रविवार को सैकड़ो की संख्या में दिल्ली ,लखनऊ, बरेली, देहरादून ,मुंबई ,बेंगलुरु आदि सहरो से लोग लोहाघाट की प्रसिद्ध कोली झील पहुंचे झील में सुबह से ही पर्यटकों का ताता लगा रहा है झील में पर्यटकों ने वोटिंग का आनंद उठाया तथा झील व लोहाघाट की खूबसूरती की जमकर तारीफ की वही पर्यटक अरविंद सैनी, राजेश मल्होत्रा, सुप्रिया सैनी, मानसी ,शीतल बतरा आदि ने कोली झील को नैनीताल से खूबसूरत बताया वहीं उन्होंने झील क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का अभाव होने पर प्रशासन की ओर उंगली उठाते हुए कहा वे लोग इतना पैसा खर्च कर इतनी दूर से यहां आए वोटिंग की लेकिन उन्हें झील क्षेत्र में पार्किंग ,शौचालय, पेयजल और रेस्टोरेंट जैसी मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिली जिस कारण पर्यटकों को खासकर महिलाओं व बच्चों को काफी ज्यादा असुविधा हुई महिला पर्यटक सुप्रिया व मानसी ने बताया उन्हें पास में रहने वाले लोगों का शौचालय इस्तेमाल करना पड़ा उन्होंने कहा यह यहां के प्रशासन की बड़ी नाकामी है इसके अलावा गाड़ी खड़ी करने को पार्किंग की कोई सुविधा नहीं मिली जिस कारण पर्यटकों को मुख्य सड़क में अपने वाहन खड़े करने पड़े जिस कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रही उन्होंने प्रशासन से अपील करते हुए कहा झील क्षेत्र में पर्यटकों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध की जाए तथा पार्किंगसुविधा ,मनोरंजन के साधन बढ़ाए जाए अच्छे रेस्टोरेंट खोले जाएं ताकि अधिक से अधिक पर्यटक आए और स्थानीय लोगों को अच्छा रोजगार मिल सके वही पर्यटकों की भीड़ बढ़ने से नौका संचालकों के चेहरे खिले हुए नजर आए पर्यटक वोटिंग के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहें कुल मिलाकर झील क्षेत्र में शौचालय जैसी सुविधा उपलब्ध न होने से महिला पर्यटकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है प्रशासन ने संज्ञान लेना चाहिए लोगो ने कहा मुख्यमंत्री चंपावत को पर्यटन का हब बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं पर झील को बने हुए लगभग 3 वर्ष पूरे हो चुके हैं इन तीन वर्षों में सरकार व प्रशासन शौचालय वह पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा पर्यटकों को नहीं दे पाया है धूप व बारिश मैं सर ढकने के लिए सेड या सेल्फी या व्यू प्वाइंट तक नही बना सके यह प्रशासन की बड़ी नाकामी है

जरूरी खबरें