Wednesday 25th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:28 मार्च को होगी राजस्व लोक अदालत। उत्तराखंड में पहली बार आयोजित। राजस्व वादों का होगा निस्तारण।

लोहाघाट:आईएएस अनुज पंत का गृह क्षेत्र में हुआ जोरदार स्वागत यूपीएससी में हासिल की ऑल इंडिया 69 वीं रैंक।

जरूरत पड़ने पर कोरोना काल की तरह मिलकर रसोई गैस चुनौती का करना पड़ेगा सामना: सीएम धामी

लोहाघाट:डेल माउंट स्कॉलर्स स्कूल कर्णकरायत में नन्हें बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता ने मोहा मन

चंपावत:सुचारू गैस वितरण व्यवस्था से उपभोक्ताओं को राहत, पैनिक न करें: जिला पूर्ति अधिकारी

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:आईएएस अनुज पंत का गृह क्षेत्र में हुआ जोरदार स्वागत यूपीएससी में हासिल की ऑल इंडिया 69 वीं रैंक।

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 25, 2026

आईएएस अनुज पंत का गृह क्षेत्र में हुआ जोरदार स्वागत यूपीएससी में हासिल की ऑल इंडिया 69 वीं रैंक।

बिना कोचिंग के लिख डाली सफलता की कहानी।

23 साल में बने आईपीएस 24 साल में बने आईएएस।

युवाओं के साथ साझा की सफलता की कहानी युवाओं को दिए टिप्स।

मोबाइल में ज्ञान का सागर भी है और बुराइयों का भंडार भी चुनाव आपका है: अनुज पंत

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के छुलापे गांव के अनुज पंत ने यूपीएससी परीक्षा को लगातार दूसरी बार क्रैक करते हुए इस बार ऑल इंडिया 69 वीं रैंक हासिल की थी। आज बुधवार को आईएएस अनुज पंत अपने पिता दिनेश चंद्र पंत व माता श्रीमती मीना पंत के साथ यूपीएससी परीक्षा क्रैक करने के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र में पहुंचे ।इस दौरान उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। तो वही लोहाघाट में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में पालिका सभागार में अनुज की इस शानदार सफलता के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

स्वागत समारोह में नगर के प्रमुख बुद्धिजीवी समाजसेवी जनप्रतिनिधि वह बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अनुज व उनके माता-पिता का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा व अन्य बुद्धिजीवी वर्ग ने कहा अनुज ने यूपीएससी परीक्षा मे लगातार दूसरी बार सफलता हासिल कर प्रदेश के साथ साथ जिले व अपने गांव का नाम रोशन किया है कहा अनुज युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं तथा हमारे जिले की शान है। सभी ने अनुज को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान अनुज ने अपनी सफलता की कहानी युवाओं के साथ साझा की।

युवाओं ने इस दौरान अनुज से उनकी सफलता के राज जाने तथा प्रतियोगिता परीक्षाओं मे सफलता हासिल करने के लिए गुरु मंत्र पूछे। जिनका अनुज ने जवाब देते हुए कहा मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है। कहा यूपीएससी हो चाहे अन्य प्रतियोगिता परीक्षाएं आपको कम से कम 8 से 10 घंटे कड़ी मेहनत व एकाग्रता के साथ पढ़ाई करनी पड़ेगी। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। उन्होंने बताया जब उन्होंने पहली बार यूपीएससी परीक्षा दी तो उन्हें असफलता हाथ लगी थोड़ा दुख जरूर हुआ लेकिन उसके बाद उन्होंने और कड़ी मेहनत से पढ़ाई करनी शुरू की ।

दूसरी बार में उन्हें सफलता हासिल हुई और उनका चयन आईपीएस में हुआ। अनुज ने बताया मन में इच्छा थी आईएएस बनने की तो उन्होंने आईपीएस की ट्रेनिंग से छुट्टी ली और एक बार फिर से कड़ी मेहनत करने में जुट गए जिसके परिणाम स्वरूप उन्होंने यूपीएससी में 69 वीं रैंक हासिल कर अपने सपने को पूरा किया। उन्होंने युवाओं से कहा बड़े सपने देखो और उन्हें पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करो। साथ ही उन्होंने युवाओं से कहा मोबाइल में ज्ञान का सागर भी है और बुराइयों का भंडार भी चुनाव आपने करना है कि किस और आपको जाना है।

उन्होंने कहा असफलता आपके लिए सफलता के द्वार खोलती है असफल होने पर निराश ना हो बल्कि और कड़ी मेहनत से तैयारी कर सफलता हासिल की जा सकती है। कहां टेक्नोलॉजी का युग है टेक्नोलॉजी का सही उपयोग कर सफलता हासिल की जा सकती है। अनुज ने अपनी शानदार सफलता का श्रेय अपने माता-पिता गुरुजनों परिजनों व अपने मित्रों को दिया। वही अनुज के स्वागत के लिए उनके गांव छुलापे में जोरदार तैयारी की गई है। पूरे ग्रामीण गांव के इस लाल के स्वागत के लिए पलके बिछाए हुए बैठे हैं। मालूम हो अनुज ने बिना किसी कोचिंग के दो बार यूपीएससी परीक्षा को पास किया है। कार्यक्रम का संचालन जीवन कलोनी का रहा।

इस दौरान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, सतीश चंद्र पांडे, निर्मल महरा, राजू गढ़कोटी, सचिन जोशी, बी0डी ओली, श्याम दत्त चौबे, आशीष राय, संजय देव , नवीन जोशी , मुकेश जोशी, पुष्कर पंत, जीवन मेहता, राजू भैया सहित कई लोग व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

जरूरी खबरें