Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:मडलक के मां वैष्णवी देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ साल में 6 महीने खुलते हैं मंदिर के कपाट

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 1, 2025

मडलक के मां वैष्णवी देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ साल में 6 महीने खुलते हैं मंदिर के कपाटलोहाघाट ब्लाक के सीमांत मडलक के मां वैष्णवी देवी की पूजा अर्चना करने के लिए नवरात्र में बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। देवी मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित शेखर पांडे के द्वारा पूजा अर्चना संपन्न की जा रही है। क्षेत्र के पंडित प्रवीन पांडे ने बताया चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को परंपरा अनुसार पूर्ण विधि विधान के साथ मां भगवती मंदिर के कपाट खोले गए । कपाट खुलने के बाद नवरात्र में क्षेत्रीय भक्तों के साथ-साथ देश-विदेश से आए भक्तों का मां भगवती मंदिर में पूजा अर्चना करने का सिलसिला जारी है।पंडित प्रवीन पांडे ने बताया कार्तिक महीने की द्वादशी के दिन परंपरा अनुसार मां भगवती दरबार के कपाट बंद किए जाते हैं। कहा आज क्षेत्र के शीशपाल सिंह पुजारी, खेम सिंह पुजारी, खीमा देवी एवं कई गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा मां के मंदिर में पूजा अर्चना की गई। पंडित प्रवीन पांडे ने बताया मां भगवती के कपाट 6 महीने खुलते हैं और 6 महीने बंद रहते हैं। मालूम हो मां वैष्णवी देवी में लोगों की बड़ी आस्था है।मंदिर कमेटी अध्यक्ष आनंद जोशी ,दया कृष्ण उपाध्याय ,सचिन, अमरनाथ बोहरा ,ग्राम प्रधान प्रशासक भुवन भट्ट, पवन जोशी ,शंकर दत्त पांडे ,देव सिंह धोनी के द्वारा मंदिर की व्यवस्था बनाने में सहयोग किया जा रहा है।

जरूरी खबरें