Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

भिंगराड़ा:प्रशासन का सहयोग न मिलने से ग्राम प्रधान ने स्वयं के संसाधनों से शुरू कराया नैनीताल बैंक रोड का सुधारीकरण

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:स्वच्छता सर्वेक्षण में लोहाघाट पालिका जिले में पहले नंबर पर प्रदेश में पाया 19वां स्थान।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 19, 2025

राष्ट्रीय स्तर पर लोहाघाट पालिका 670 वे नंबर पर।स्वच्छता और जन सेवा के क्षेत्र में लोहाघाट नगर पालिका ने पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में शानदार उपलब्धि हासिल की है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत लोहाघाट नगर पालिका ने चंपावत जिले में प्रत्येक श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया है। राज्य स्तर पर लोहाघाट पालिका 19 वे स्थान पर रही है तथा राष्ट्रीय स्तर पर लोहाघाट पालिका ने शानदार छलांग लगाते हुए 670 वा स्थान प्राप्त किया है विगत वर्ष लोहाघाट पालिका राष्ट्रीय स्तर पर 2637 वे स्थान पर रही थी। वही 20 हजार से कम जनसंख्या वाले शहरों में नगर पालिका लोहाघाट ने प्रदेश में 9 वा स्थान प्राप्त किया है। पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने इस बात की जानकारी देते हुए लोहाघाट नगर वासियों को धन्यवाद दिया। कहा अगर नगर वासियों का सहयोग नहीं मिलता तो लोहाघाट पालिका यह उपलब्धि हासिल नहीं कर पाती। पालिका अध्यक्ष वर्मा ने कहा उनका पूरा प्रयास है स्वच्छता में लोहाघाट पालिका को नगर वासियों के सहयोग से देश में पहले नंबर पर लाना। नगर वासियों के द्वारा इस शानदार उपलब्धि के लिए लोहाघाट पालिका अध्यक्ष व पालिका के समस्त अधिकारियों ,कर्मचारियों व पर्यावरण मित्रों को बधाइयां दी है ।नगर वासियों ने कहा वह नगर को स्वच्छ रखने में लोहाघाट पालिका का हमेशा सहयोग करेंगे।

जरूरी खबरें