Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे का पारंपरिक और भव्य स्वागत, 11 राज्यों के 47 श्रद्धालु शामिल

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:स्वच्छता के संदर्भ में खबर का महाविद्यालय ने लिया संज्ञान l महाविद्यालय में चला स्वच्छता अभियान।

Laxman Singh Bisht

Thu, May 1, 2025

स्वच्छता के संदर्भ में खबर का महाविद्यालय ने लिया संज्ञान l महाविद्यालय में चला स्वच्छता अभियान।स्वामी विवेकानन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट के द्वारा काली कुमाऊं खबर की स्वच्छता के संदर्भ में खबर का राजकीय महाविद्यालय लोहाघाट ने त्वरित संज्ञान लिया है । तथा महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर कूड़े का निस्तारण किया गया। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) अपराजिता द्वारा महाविद्यालय के स्वच्छक कर्मचारी (पर्यावरण मित्र) एवं विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई गई। जिसमें कहा गया कि महाविद्यालय में किसी भी प्रकार का कचरा, कूड़ा, पॉलीथीन, तंबाकू से होने वाले प्रदूषण एवं प्लास्टिक बोतलों को कूड़ेदान में रखा अनिवार्य है। तत्पश्चात कचरे का उचित निस्तारण किया जाए lप्राकृतिक सौंदर्य से युक्त चम्पावत जिले के सबसे अधिक छात्र संख्या वाले लोहाघाट महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत समय-समय पर अनेक कार्यक्रम आयोजित कराते हुए आ रहे हैं जिसमें छात्र संघ, एन.सी.सी., एन.एस.एस., रोवर-रेंजर, नमामि गंगे,इको-क्लब, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद, उच्च शिक्षा, उच्च शिक्षा मंत्रालय नई दिल्ली एवं गैर सरकारी संस्था ‘है जालो’ चम्पावत एवं आई. टी.बी.पी. लोहाघाट एवं एस.एस.बी. लोहाघाट जैसे सैन्य संस्थानों के साथ मिलकर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में सराहनीय एवं उल्लेखनीय योगदान दिया गया है l प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) अपराजिता ने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ प्रेस है और निष्पक्ष प्रेस के खबरों का सम्मान हर नागरिक को करना चाहिए और प्रेस/मीडिया द्वारा निष्पक्ष खबरों को संस्थानों द्वारा त्वरित निस्तारण करना चाहिए lस्वच्छता शपथ एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु उपस्थित कार्यक्रम में डॉ. प्रकाश लखेड़ा, डॉ. रुचिर जोशी, बृजमोहन जोशी, पर्यावरण मित्र रवि कुमार एवं विद्यार्थियों में मनीषा धौनी, आशा धौनी, रीना धौनी, तमन्ना टम्टा, रिंकी, कुमकुम, शिवम् कुमार, नेहा, सरिता मेहता, रुखसार, पूजा, ममता, सलोनी, दीपा, गीता राय, रेणु राय, साक्षी सामंत, कुमकुम जोशी, आरती चौधरी, शिवानी बोहरा, गीता भंडारी, नेहा बोहरा, अंजली, रीता भट्ट, निकिता मिश्रा, सचिन कुमार, मोना सिंह बोहरा, प्राची पाठक, लकी बोहरा, रानी आदि शामिल रहे l

जरूरी खबरें