Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

भिंगराड़ा:प्रशासन का सहयोग न मिलने से ग्राम प्रधान ने स्वयं के संसाधनों से शुरू कराया नैनीताल बैंक रोड का सुधारीकरण

चंपावत:अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कांबिंग

हल्द्वानी मे स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर तीन युवकों की मौत। एक गंभीर।

जाली दस्तावेज बनाकर बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार।

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:नौकरी दिलाने के नाम पर 31लाख की ठगी शिक्षक बलवंत रौतेला सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

Laxman Singh Bisht

Sat, Oct 4, 2025

.नौकरी दिलाने के नाम पर 31लाख की ठगी शिक्षक बलवंत रौतेला सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज। थमा दिया फर्जी नियुक्ति पत्र।

लोहाघाट निवासी मोहित पांडे की तहरीर पर लोहाघाट पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।

पूर्व में भी पेपर लीक मामले में शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है।लोहाघाट में एक बड़ी ठगी का मामला सामने आया है जहां सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक को फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया गया और 31 लाख रुपए की ठगी कर ली गई है। मामले में पुलिस ने शिक्षक बलवंत सिंह रौतेला सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लोहाघाट थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया लोहाघाट निवासी मोहित पांडे ने थाने में तहरीर दी है और तहरीर में बताया है वर्ष 2024 में आरोपी शिक्षक बलवंत सिंह रौतेला निवासी कोली ढेक लोहाघाट, कविंद्र सिंह उर्फ मायाराम सोनी तथा विनय भट्ट निवासी देहरादून ने उनसे सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 31 लाख रुपए की ठगी की और उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया।थाना अध्यक्ष ने बताया शुक्रवार रात को मोहित पांडे निवासी लोहाघाट की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपी के खिलाफ लोहाघाट थाने में 318 (4)336(3) 338, 340( 2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।थाना अध्यक्ष ने बताया मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी मामले की जांच सब इंस्पेक्टर भुवन चंद्र आर्य के द्वारा की जा रही है। मालूम हो पूर्व में भी शिक्षक बलवंत सिंह रौतेला पर पेपर लीक मामले में मुकदमा दर्ज हो चुका है।

जरूरी खबरें