: लोहाघाट:निर्दलीय प्रत्याशी नरेश कन्नौजिया का धुआंधार प्रचार जारी हर वर्ग के लोगों का मिल रहा है समर्थन
Laxman Singh Bisht
Mon, Jan 20, 2025
निर्दलीय प्रत्याशी नरेश कन्नौजिया का धुआंधार प्रचार जारी हर वर्ग के लोगों का मिल रहा है समर्थन
लोहाघाट से पालिका अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी नरेश कन्नौजिया का चुनाव प्रचार लगातार जारी है कन्नौजिया को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है जिससे अब उनके चुनाव प्रचार को एक नई गति मिल गई है। सोमवार को उन्होंने नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और अपने चुनाव चिन्ह ईट पर मुहर लगाने की अपील की कन्नौजिया ने कहा वह नगर की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं इन समस्याओं से नगर की जनता बरसों से जूझ रही है लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि के द्वारा इन समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कदम आज तक नहीं उठाए गए है उन्होंने कहा नगर में दूषित पेयजल की आपूर्ति, अस्पताल में चिकित्सकों की भारी कमी तथा भूमि का मालिकाना हक न मिलने से नगर की जनता परेशान है खुद वह भी वर्षों से इस समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा अगर नगर की जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलता है तो वह इन समस्याओं के समाधान के लिए पूरे प्रयास करेंगे तथा लोहाघाट नगर को एक आदर्श नगर बनाया जाएगा उन्होंने नगर की जनता से आगामी 23 जनवरी को उनके चुनाव चिन्ह ईट पर मुहर लगाने की अपील की है