Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त शिक्षक के मार्गदर्शन में जूनियर स्कूल पासम की लगातार दूसरी बड़ी सफलता।

चंपावत:पाटी में स्वच्छता की लेकर वार्ड सभासद व खंड विकास अधिकारी आमने-सामने तीखी बहस।ब्लॉक परिसर में गंदगी

रानीखेत :सागर हत्याकांड का पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार।

बाराकोट:संतोला में 4 घंटे बाद खुला एनएच यात्रियों ने ली राहत की सांस। दोपहर 2:30 बजे से मलवे में दबा था कैंटर।

चमोली:अस्पताल मे दीवार के मलबे की चपेट में आने से चिकित्सा अधीक्षक की मौत

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:चमदेवल दुमदाई सड़क की क्षतिग्रस्त दीवार व मलवा दुर्घटनाओं को दे रहा न्योता।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jul 2, 2025

चमदेवल दुमदाई सड़क की क्षतिग्रस्त दीवार व मलवा दुर्घटनाओं को दे रहा न्योता। लोहाघाट ब्लॉक की सीमांत चमदेवल मुख्य सड़क में क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार व सड़क में पड़ा हुआ मलवा दुर्घटनाओं को दावत देता नजर आ रहा है। बुधवार को क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता दीनू धोनी ने बताया पिछले वर्ष आई आपदा से सड़क के इस हिस्से की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी तथा आजकल हो रही बारिश से सड़क में पहाड़ी से मलवा लगातार आ रहा है ।जिस कारण इस स्थान में पानी जमा होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ चुका है। दीनू धोनी ने लोक निर्माण विभाग लोहाघाट से क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार का निर्माण तथा सड़क में पड़े हुए मलबे को हटाने की मांग की है। मामले में लोक निर्माण विभाग लोहाघाट के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने कहा दीवार निर्माण के लिए आगणन बनाकर भेजा गया है तथा सड़क से मलवे को हटा दिया गया है।

जरूरी खबरें